विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक फरवरी से दो दिवसीय नेपाल यात्रा पर

By भारती द्विवेदी | Published: January 30, 2018 12:51 AM2018-01-30T00:51:14+5:302018-01-30T01:20:02+5:30

नेपाल में चुनाव होने के बाद सुषमा स्वराज पहली बार वह जा रही हैं। 

Foreign minister sushma swaraj on a two day visit to Nepal from 1st feb | विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक फरवरी से दो दिवसीय नेपाल यात्रा पर

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक फरवरी से दो दिवसीय नेपाल यात्रा पर

नेपाल के राजनेताओं से संबंधों को बेहतर करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नेपाल जाएंगी। सुषमा स्वराज गुरूवार यानी एक फरवरी से आफिशियली नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। नेपाल विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। नेपाल विजिट के दौरान विदेश मंत्री के साथ विदेश सचिव विजय कुमार गोखले और ज्वाइंट सेक्रेटरी भी रहेंगे।


अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान सुषमा स्वराज नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मिलेंगी। साथ ही वो सीपीएल-यूएमएल प्रमुख ओली,  माओवादी नेता पुष्पा कमल दहल प्रचंड और मधेशी नेताओं से मुलाकात करेंगी। नेपाल में इलेक्शन होने के बाद सुषमा पहली बार वह जा रही हैं। 

ओली और उनकी पार्टी सीपीएल-यूएमएल के साथ भारत संबंध बेहतर करना चाहता है। ओली ने पहले भारत के नेपाल में नए संविधान में हस्तक्षेप का विरोध किया था।

Web Title: Foreign minister sushma swaraj on a two day visit to Nepal from 1st feb

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे