साल 2019-20 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 295.67 मीट्रिक टन रहने का अनुमान, जो पिछले वर्ष से 10.46 मीट्रिक टन अधिक है: कृषि मंत्री

By अनुराग आनंद | Published: May 15, 2020 03:15 PM2020-05-15T15:15:01+5:302020-05-15T15:15:01+5:30

सरकारी अनुमानों में कहा गया कि अच्छी बरसात और ज्यादा बुआई के बीच देश में गेहूं की पैदावार 2019-20 में रिकॉर्ड 10 करोड़ 62.1 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है।

Foodgrains production estimated to be 295.67 MT in 2019-20, which is 10.46 MT more than last year: Agriculture Minister | साल 2019-20 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 295.67 मीट्रिक टन रहने का अनुमान, जो पिछले वर्ष से 10.46 मीट्रिक टन अधिक है: कृषि मंत्री

खाद्यान्न उत्पादन

Highlightsगेहूं का उत्पादन साल-दर-साल बढ़ रहा है और फसल वर्ष 2018-19 में 10 करोड़ 36 लाख टन गेहूं का कीर्तिमान बना था।गेहूं मुख्य रबी (सर्दियों) फसल है। इसकी कटाई अप्रैल महीने से शुरू हो गई है।

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार में कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि साल 2019-20 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 295.67 मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। केंद्रीय मंत्री की मानें तो पिछले वर्ष से यह उत्पादन 10.46 मीट्रिक टन अधिक है।

बता दें कि इससे पहले 18 फरवरी को ताजा सरकारी अनुमानों में कहा गया था कि अच्छी बरसात और ज्यादा बुआई के बीच देश में गेहूं की पैदावार 2019-20 में रिकॉर्ड 10 करोड़ 62.1 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है। 

गेहूं का उत्पादन साल-दर-साल बढ़ रहा है और फसल वर्ष 2018-19 में 10 करोड़ 36 लाख टन गेहूं का कीर्तिमान बना था। गेहूं मुख्य रबी (सर्दियों) फसल है। इसकी कटाई अप्रैल महीने से शुरू हो गई है। कृषि मंत्रालय ने खाद्यान्न उत्पादन का दूसरा अनुमान जारी करते हुए कहा था कि देश में मॉनसून सत्र (जून-सितंबर 2019) में कुल मिला कर बरसात 10 प्रतिशत अधिक थी। अच्छी नमी के चलते फसल वर्ष 2019-20 में अधिकांश फसलों की पैदावार सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 

जमीन की नमी अच्छी रहने से इस वर्ष गेहूं खेती का रकबा बढ़ने की वजह से गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन होने अनुमान लगाया गया है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस फसल वर्ष के जनवरी-अंत तक तीन करोड़ 36.1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुआई हुई थी। पिछले साल इसी दौरान गेहूं का यह रकबा दो करोड़ 99.3 लाख हेक्टेयर था। दूसरे अनुमान के अनुसार, फसल वर्ष 2019-20 में गेहूँ, चावल, मोटे अनाज और दलहन आदि सहित कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 29 करोड़ 19.5 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 28 करोड़ 52.1 लाख टन से कहीं अधिक होगा।

इस बार चालू वर्ष के रबी सत्र में 14 करोड़ 23.6 लाख टन और खरीफ सत्र में 14 करोड़ 96 लाख टन अनाज की पैदावार होने के अनुमान हैं। धान का उत्पादन पिछले साल के 11 करोड़ 64.8 लाख टन से मामूली वृद्धि के साथ इस साल 11 करोड़ 74.7 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि विभिन्न अनाजों का उत्पादन 26 करोड़ 31.4 लाख टन से बढ़कर 26 करोड़ 89.3 लाख टन होने का अनुमान है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल दलहन उत्पादन दो करोड़ 30.2 लाख होने का अनुमान है जो पिछले साल दो करोड़ 20.8 लाख टन था।

वर्ष 2019-20 में तिलहन उत्पादन बढ़कर तीन करोड़ 41.8 लाख टन होने का अनुमान है जो पिछले साल तीन करोड़ 15.2 लाख टन था। नकदी फसलों के बीच, गन्ने का उत्पादन उक्त अवधि में पहले के 40 करोड़ 54.1 लाख टन से घटकर 35 करोड़ 38.4 लाख टन रह जाने का अनुमान है। वर्ष 2018-19 में कपास का उत्पादन पहले के दो करोड़ 80.4 लाख गांठ से बढ़कर चालू वर्ष में तीन करोड़ 48.9 लाख गांठ (170 किलो प्रत्येक) हो जाने का अनुमान है। जबकि जूट / मेस्टा उत्पादन पिछले साल के 98 लाख गांठ (एक गांठ- 180 किग्रा) के स्तर पर ही बने रहने की उम्मीद है। खाद्यान्न उत्पादन के अंतिम अनुमान से पहले मंत्रालय, चार अग्रिम अनुमान जारी करता है।
 

Web Title: Foodgrains production estimated to be 295.67 MT in 2019-20, which is 10.46 MT more than last year: Agriculture Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे