Flipkart के को-फाउंडर सचिन बंसल पर पत्नी ने दर्ज कराया उत्पीड़न का केस, कहा-ससुरालवाले दें रहे मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना

By स्वाति सिंह | Published: March 5, 2020 07:19 PM2020-03-05T19:19:28+5:302020-03-05T19:19:28+5:30

फ्लिपकार्ट (Flipkart) के को-फाउंडर सचिन की पत्नी प्रिया बंसल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद यह तय किया गया कि वह पति के साथ रहेंगी। शादी से पहले ससुराल वाले उनके घर आए और दहेज मांगा। पति और ससुराल वाले उन्हे शादी के लिए मानसिक और शारीरिक यातना दे रहे हैं।

Flipkart co-founder Sachin Bansal's wife alleges dowry harassment, bangalore police fine FIR | Flipkart के को-फाउंडर सचिन बंसल पर पत्नी ने दर्ज कराया उत्पीड़न का केस, कहा-ससुरालवाले दें रहे मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना

Flipkart के को-फाउंडर सचिन बंसल की पत्नी ने कोरमंगला पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

HighlightsFlipkart के को-फाउंडर सचिन बंसल की पत्नी प्रिया ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया सचिन की पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद यह तय किया गया कि वह पति के साथ रहेंगी।

फ्लिपकार्ट (Flipkart) के को-फाउंडर सचिन बंसल की पत्नी प्रिया ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरू पुलिस ने बताया कि फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल की पत्नी ने कोरमंगला पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। मड़ीवाला के सहायक पुलिस आयुक्त कारी बसवनगौड़ा ने इसकी पुष्टि की है।

आइएएनएस की खबर के मुताबिक एफआईआर में सचिन की पत्नी प्रिया बंसल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद यह तय किया गया कि वह पति के साथ रहेंगी। शादी से पहले ससुराल वाले उनके घर आए और दहेज मांगा। पति और ससुराल वाले उन्हे शादी के लिए मानसिक और शारीरिक यातना दे रहे हैं।

उन्होंने साथ ही बताया कि जब मेरी बहन दिल्ली में थीं तब सचिन ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। सचिन ने मेरी सभी संपत्तियां अपने नाम पर ट्रांसफर करने की कोशिश की थी और जब मैंने मना कर दिया तो उसने 20 अक्टूबर, 2019 को मेरा शारीरिक शोषण किया था। प्रिया बंसल ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसकी शादी पर 50 लाख रुपये खर्च किए और इसके अलावा बंसल को 11 लाख रुपये भी दिए।

Web Title: Flipkart co-founder Sachin Bansal's wife alleges dowry harassment, bangalore police fine FIR

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे