बनारस की शिवांगी होंगी राफेल की पहली महिला पायलट, 2015 में हुईं थी वायुसेना में शामिल, जानिए उनके बारे में

By विनीत कुमार | Published: September 24, 2020 11:37 AM2020-09-24T11:37:04+5:302020-09-24T11:37:04+5:30

बनारल की रहने वालीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह राफेल फाइटर जेट उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलट बनने जा रही हैं। वे इसे लेकर फिलहाल अंबाला में ट्रेनिंग हासिल कर रही हैं।

Flight Lieutenant Shivangi Singh from Varanasi to be first woman pilot to fly Rafale | बनारस की शिवांगी होंगी राफेल की पहली महिला पायलट, 2015 में हुईं थी वायुसेना में शामिल, जानिए उनके बारे में

फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह होंगी राफेल की पहली महिला पायलट

Highlightsफ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह होंगी राफेल उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायरलभारत की 10 महिला पायलटों में से एक शिवांगी 2017 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुई थीं

फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह राफेल एयरक्राफ्ट उड़ाने वाली भारत की पहली महिला फाइटर पायलट होंगी। फ्रांस से आए राफेल लड़ाकू विमान को को इसी महीने 10 सितंबर को आधिकारिक तौर पर भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया है। शिवांगी बनारस की रहने वाली हैं और फिलहाल अंबाला में भारतीय वायु सेना के इस नए लड़ाकू विमान को उड़ाने का प्रशिक्षण ले रही हैं।

बनारस की शिवांगी उड़ाएंगी राफेल

भारत की 10 महिला पायलटों में से एक शिवांगी 2017 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुई थीं। वायुसेना में शामिल होने के बाद वे राजस्थान में फाइटर पर अभी हाल तक मिग-21 बिसन एयरक्राफ्ट उड़ा रही थीं।

दरअसल, 2015 में प्रायोगिक योजना के बाद पहली बार दस महिलाओं को लड़ाकू विमान के पायलट के तौर पर कमीशन दिया गया था। IAF लद्दाख क्षेत्र में अपने राफेल फाइटर जेट्स का संचालन कर रही है, जहां चीन के साथ सीमा तनाव के बीच, सैन्य अधिकारी अलर्ट पर हैं। 

इस बीच शिवांगी के पिता कुमारेश्वर सिंह ने कहा है कि उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी बनारस के साथ ही देश का नाम रोशन कर रही है। शिवांगी ने 2013 से 2016 तक बीएचयू में एनसीसी का प्रशिक्षण लिया था और सनबीम भगवानपुर से बीएससी किया। शिवांगी की मां सीमा सिंह गृहिणी हैं और भाई मयंक बनारस में 12वीं का छात्र है। पिता का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है।

राफेल किसी भी मिशन के लिए तैयार

भारतीय वायुसेना के अनुसार उसके बेड़े में शामिल हो चुके पांच राफेल लड़ाकू विमानों पूरी तरह से सक्रिय हैं और किसी भी मिशन को पूरा करने के लिए तैयार है।

भारत ने सितंबर 2016 में 59,000 करोड़ रुपये के सौदे में फ्रांस से 36 राफेल जेट खरीदने की डील की। वायु सेना ने औपचारिक रूप से 5 राफेल विमानों को 10 सितंबर को अंबाला हवाई अड्डे पर एक कार्यक्रम के बाद अपने बेड़े में शामिल किया। ये विमान 29 जुलाई को भारत पहुंचे थे।

तीन से चार राफेल जेट के अगले बैच के अक्टूबर में फ्रांस से अंबाला पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद दिसंबर में तीसरा बैच आएगा। सभी डिलीवरी 2021 के अंत तक पूरी हो जाएंगी।

Web Title: Flight Lieutenant Shivangi Singh from Varanasi to be first woman pilot to fly Rafale

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे