मध्य प्रदेश में बाइक सवार दो समूहों के बीच गोलीबारी, हिरासत में लिए गए छह लोग

By भाषा | Published: May 8, 2021 11:47 PM2021-05-08T23:47:54+5:302021-05-08T23:47:54+5:30

Firing between two bike-riding groups in Madhya Pradesh, six people detained | मध्य प्रदेश में बाइक सवार दो समूहों के बीच गोलीबारी, हिरासत में लिए गए छह लोग

मध्य प्रदेश में बाइक सवार दो समूहों के बीच गोलीबारी, हिरासत में लिए गए छह लोग

मुरैना, आठ मई मध्य प्रदेश के मुरैना में बाइक सवार दो समूहों के बीच गोलीबारी के मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इन लोगों ने अपना वर्चस्व दिखाने के लिए हवा में गोलीबारी की। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी आरती चराते ने बताया कि शुक्रवार को मुरैना शहर में बनखेडी रोड पर हुई इस घटना में एक महिला राहगीर घायल हो गयी थी। सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट को लेकर दोनों समूहों में झगड़ा हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जो घटनास्थल से भाग गए थे। इनमें से छह लोगों को अब तक हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Firing between two bike-riding groups in Madhya Pradesh, six people detained

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे