नोएडा में बिना मास्क लगाए घूमने वालों पर लगा जुर्माना
By भाषा | Published: April 11, 2021 01:12 AM2021-04-11T01:12:45+5:302021-04-11T01:12:45+5:30
नोएडा, 10 अप्रैल कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने तथा बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले 2727 लोगों से पुलिस ने 2,77,300 रुपये का जुर्माना वसूला है।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शहर में 1,331 वाहनों का चालान करते हुए जुर्माने के तौर पर कुल 94,500 रुपये राशि वसूल की गयी। उन्होंने बताया कि सात वाहनों को जब्त भी किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क लगाए घूम रहे 2727 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनसे 2,77,300 रूपए का जुर्माना वसूला है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।