वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एम्स में कराया गया भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 26, 2022 01:28 PM2022-12-26T13:28:43+5:302022-12-26T14:06:12+5:30

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें क्या परेशानी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है...

Finance Minister Nirmala Sitharaman was admitted to AIIMS doctors are examining | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एम्स में कराया गया भर्ती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एम्स में कराया गया भर्ती

Highlights सीतारमण (63) को अस्पताल के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

नयी दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीतारमण (63) को अस्पताल के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय मंत्री को दोपहर करीब 12 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें क्या परेशानी है। हालांकि एएनआई ने बताया कि वित्त मंत्री एम्स में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुई हैं। 

बीजेपी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने ट्वीट कि भारत की यशस्वी वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना करता हूँ ।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है...

Web Title: Finance Minister Nirmala Sitharaman was admitted to AIIMS doctors are examining

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे