Happy Holi: यूपी के मथुरा से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान तक होली की धूम, गुजरात में लोगों ने बरसाये टमाटर
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: March 21, 2019 12:42 PM2019-03-21T12:42:12+5:302019-03-21T12:43:11+5:30
गुजरात के अहमदाबाद में टमाटर का उपयोग कर लोगों ने होली खेली तो वहीं, राजस्थान में विदेश पर्यटकों ने भी जमकर रंग बरसाया।
मौज-मस्ती और एक-दूसरे को रंग से सरोबार करने का त्योहार होली का खुमार पूरे देश पर छाया हुआ है। मथुरा सहित देश के सभी हिस्सों में लोग धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामना दी है। दूसरे नेताओं और बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
इस बीच देश भर के बेहद दिलचस्प और मजेदार तस्वीरें आ रही हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होली मनाई।
UP CM Yogi Adityanath at RSS Holi celebrations in Gorakhpur. #Holi2019pic.twitter.com/2FMDI2wZez
— ANI UP (@ANINewsUP) March 21, 2019
मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर से भी होली खेलने की तस्वीरें सामने आई। लोगों ने खूब हवा में गुलाल उड़ाये।
Mathura: Visuals from Bankey Bihari Temple in Vrindavan. #Holi2019pic.twitter.com/YWucX1msR9
— ANI UP (@ANINewsUP) March 21, 2019
छत्तीसगढ़ के रायपुर से भी लोगों के होली खेलने की तस्वीरें आई हैं।
Chhattisgarh: Visuals of Holi celebrations from Raipur. #Holi2019pic.twitter.com/CFM7Nw3Mu8
— ANI (@ANI) March 21, 2019
गुजरात के अहमदाबाद में टमाटर का उपयोग कर होली खेलते हुए लोग..
Gujarat: Holi being celebrated using tomatoes, in Ahmedabad #Holi2019pic.twitter.com/eJDkz4MOuf
— ANI (@ANI) March 21, 2019
राजस्थान के जोधपुर में विदेशी सैलानियों ने भी खूब गर्मजोशी से होली खेली।
#WATCH Rajasthan: Foreigners celebrate #Holi2019 with locals in Jodhpur. pic.twitter.com/uBRjUvBSJe
— ANI (@ANI) March 21, 2019
मध्य प्रदेश के भोपाल में सड़क पर इकट्ठा होकर होली खेलते लोग..
Madhya Pradesh: Visuals of Holi celebrations from Bhopal. #Holi2019pic.twitter.com/377ZKR19lP
— ANI (@ANI) March 21, 2019