बुजुर्ग भिखारी के शव से दूर भाग रहे थे लोग, महिला पुलिसकर्मी ने कंधे पर उठाकर पेश की मानवता की मिसाल, हर कोई कर रहा सलाम

By अमित कुमार | Published: February 2, 2021 05:02 PM2021-02-02T17:02:15+5:302021-02-02T17:03:48+5:30

पुलिस की एक महिला सब -इंस्पेक्टर ने कुछ ऐसा किया जिसे देख हर कोई उसकी तारीफ करने पर मजबूर हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इस महिला की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

Female cop carries the body of a homeless man on a makeshift stretcher | बुजुर्ग भिखारी के शव से दूर भाग रहे थे लोग, महिला पुलिसकर्मी ने कंधे पर उठाकर पेश की मानवता की मिसाल, हर कोई कर रहा सलाम

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsश्रीकाकुलम जिले में एक 80 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्ग भिखारी था।भूख और कमजोरी के कारण बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

आज की दुनिया में लोगों के अंदर से अच्छाई कम होती जा रही है। एक दौर था जब किसी की मदद करने के लिए लोग हमेशा तैयार रहते थे। उन्हें दूसरों की मदद कर खुशी पहुंचती थी। लेकिन आज के समय में सब कुछ बदल गया है। आज हर कोई अपने बारे में सोचने में बिजी है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से एक मामले सामने आया है। जहां एक बेसहारा बुजुर्ग की लाश काफी समय तक यूं ही पड़ी रही। 


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भूख और कमजोरी के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। 80 साल का यह बुजुर्ग लोगों से भीख मांगकर अपना गुजर कर रहा था। अचानक इसकी मौत हो जाने के बाद गांव का कोई भी सदस्य इसके करीब नहीं आया। मृत शरीर की जानकारी मिलने पर काशिबुग्गा पुलिस की एक महिला ऑफिसर वहां पहुंची। 

सिरीशा नामक यह महिला आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले के काशिबुग्गा पुलिस स्टेशन में बतौर पुलिस उप -निरीक्षक तैनात हैं। इस महिला ने बुजुर्ग के शव को कंधे पर उठाकर करीब एक किलोमीटर का सफर तय किया। मेकशिफ्ट स्ट्रेचर की मदद से शव को महिला ने उठाया और बुजुर्ग को अंतिम संस्कार वाली जगह पर ले आई। महिला के इस कार्य को लोगों की तरफ से काफी सराहना मिल रही है. इंटरनेट यूजर्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

Web Title: Female cop carries the body of a homeless man on a makeshift stretcher

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे