पंजाब के फाजिल्का के कैदी ने कठुआ जेल में की आत्महत्या
By सुरेश एस डुग्गर | Published: April 8, 2021 02:55 PM2021-04-08T14:55:08+5:302021-04-08T14:56:46+5:30
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के फाजिल्का इलाके में कुंडल गांव का रहने वाले राजेंद्र सिंह को गत वर्ष 7 नवंबर 2019 को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के गिरफ्तार कर कठुआ जेल में रखा गया था।
जम्मू: कठुआ जिले की जेल में पंजाब के 42 साल के अंडरट्रायल कैदी ने बुधवार देर रात को फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों ने बताया कि फाजिल्का स्थित कुंदल गांव का राजिंदर सिंह सात नवंबर, 2019 से कठुआ जिला कारागर में कैद था और एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में मुकदमे का सामना कर रहा था।
जेल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज कठुआ में रखा गया है। वहीं पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कुछ और।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के फाजिल्का इलाके में कुंडल गांव का रहने वाले राजेंद्र सिंह को गत वर्ष 7 नवंबर 2019 को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के गिरफ्तार कर कठुआ जेल में रखा गया था।
यह अंडरट्रायल कैदी था। जेल प्रबंधन ने बताया कि राजेंद्र सिंह तड़के 2.15 बजे बाथरूम जाने के लिए अपनी बैरक से निकला। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो उसे देखने के लिए गार्ड बाथरूम की ओर गया।
उसने देखा कि राजेंद्र सिंह बाथरूम में फंदे से लटका हुआ था। उसने जेल प्रबंधन को मौके पर बुलाया। राजेंद्र सिंह को नीचे उतारा गया और उसे जेल स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहां जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जेल प्रबंधन ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज कठुआ में भेज दिया गया है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।