किसान नेताओं ने ट्रैक्टर रैली के दौरान चार लोगों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया
By भाषा | Published: January 23, 2021 12:38 AM2021-01-23T00:38:26+5:302021-01-23T00:38:26+5:30
नयी दिल्ली, 22 जनवरी प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के दौरान उनमें से चार लोगों की हत्या किए जाने और अशांति पैदा करने की साजिश रची गई है।
सिंघू बॉर्डर पर देर रात को प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेताओं ने एक व्यक्ति को पेश किया, जिसने दावा किया कि उसकी टीम के सदस्यों को ट्रैक्टर रैली के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर भीड़ पर लाठीचार्ज करने को कहा गया।
किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।