पलामू में कुएं में गिरने से किसान की मौत
By भाषा | Published: November 27, 2020 11:35 PM2020-11-27T23:35:57+5:302020-11-27T23:35:57+5:30
मेदिनीनगर (झारखंड) 27 नवम्बर पलामू जिले के हुसैनाबाद थानान्तर्गत बराही गांव में शुक्रवार को कुएं में गिर जाने से एक किसान की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 42 वर्षीय जितेन्द्र कुमार यादव सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उन्हें उसका शव गांव से बाहर कुंए में तैरता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।