किसान प्रदर्शन: दिल्ली के दस से अधिक मेट्रो स्टेशनों के द्वार अस्थायी तौर पर बंद किए गए

By भाषा | Published: January 26, 2021 01:48 PM2021-01-26T13:48:44+5:302021-01-26T13:48:44+5:30

Farmer demonstration: gates of more than ten metro stations in Delhi closed temporarily | किसान प्रदर्शन: दिल्ली के दस से अधिक मेट्रो स्टेशनों के द्वार अस्थायी तौर पर बंद किए गए

किसान प्रदर्शन: दिल्ली के दस से अधिक मेट्रो स्टेशनों के द्वार अस्थायी तौर पर बंद किए गए

नयी दिल्ली, 26 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़पों के बाद मंगलवार को मध्य एवं उत्तर दिल्ली के 10 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए।

पुलिस ने किसान समूहों पर आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया। सीमा पर कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़ दिए। राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड के लिए जो मार्ग पूर्व में निर्धारित किया गया था उन्होंने उसका अनुसरण नहीं किया।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर सूचित किया कि मेट्रो स्टेशनों के द्वार अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के प्रवेश/निकास द्वार बंद हैं। समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18/19, हैदरपुर बादली मोड़, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, आजादपुर, मॉडल टाउन, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, विधानसभा और सिविल लाइंस स्टेशनों के प्रवेश/निकास द्वार भी बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmer demonstration: gates of more than ten metro stations in Delhi closed temporarily

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे