फरीदाबाद में 20 साल की लड़की की कॉलेज के सामने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Published: October 27, 2020 12:42 PM2020-10-27T12:42:46+5:302020-10-27T12:42:46+5:30

हरियाणा के फरीदाबाद में एक लड़की की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या एक युवक ने हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने में दो युवक शामिल थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Faridabad Man forces girl to get inside car shot her dead outside college | फरीदाबाद में 20 साल की लड़की की कॉलेज के सामने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद में लड़की की गोली मार कर हत्या

Highlightsफरीदाबाद में कॉलेज के सामने लड़की की गोली मार कर हत्यालड़की को जबरन कार में बैठाने की कोशिश कर रहे थे आरोपी, विरोध के बाद मारी गोली

देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे हरियाणा फरीदाबाद में दिनदहाड़े 20 साल की एक लड़की निकिता तोमर की गोली मारकर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने इस घटना के बाद दो आरोपियों में से एक तौफिक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार दोपहर की है।

ये घटना दोपहर करीब 3.45 बजे हुई। उस समय निकिता तोमर अपनी परीक्षा देने के बाद कॉलेज से बाहर आ रही थी। वह बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही निकिता अपनी एक दोस्त के साथ अग्रवाल कॉलेज के गेट के बाहर आई, एक आई20 कार उनके पास आकर रूकी।

इस कार में दो युवक सवार थे। इनमें से एक युवक ने युवती को कार में खींचने की कोशिश की। लड़की ने जब विरोध जताया तो एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली लड़की की छाती में लगी और वह वहीं गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी कार से वहां से भाग खड़े हुए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार निकिता इनमें से एक के साथ कक्षा 10वीं तक पढ़ी है। पुलिस के अनुसार ये एकतरफा प्रेम का मामला भी है। इससे पहले भी इस युवका ने 2017 में लड़की का अपहरण किया था।

परिवार ने तब एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में परिवार ने समाजिक डर और कानूनी पचड़ों से बचने के लिए एफआईआर वापस ले ली थी। हालांकि, आरोपी लगातार उस घटना के बाद भी पीड़िता को परेशान करता रहा था।

निकिता तोमर अपने परिवार के साथ बल्लभगढ़ के सेक्टर-23 में अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस इस बीच दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Web Title: Faridabad Man forces girl to get inside car shot her dead outside college

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे