नरेला में कारखाने में आग लगी
By भाषा | Published: February 20, 2021 02:03 PM2021-02-20T14:03:27+5:302021-02-20T14:03:27+5:30
नयी दिल्ली, 20 फरवरी उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिकी क्षेत्र में शनिवार को एक कारखाने में आग लग गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि दमकल के सात से आठ वाहन मौके पर भेजे गए। उन्होंने बताया कि आग को काबू में कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में और जानकारी का इंतजार है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।