Fact Check: प्रियंका गांधी ने वीडियो साझा कर भारतीय रेल पर अडानी कंपनी के ठप्पा लगने का किया दावा, जानें दावे की सच्चाई
By अनुराग आनंद | Published: December 17, 2020 10:37 AM2020-12-17T10:37:21+5:302020-12-17T10:43:02+5:30
भारतीय रेल के इंजन पर एक प्राइवेट कंपनी के लगे इस प्रचार को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा करते हुए भारतीय रेल के प्राइवेटाइजेशन को लेकर सवाल खड़ा किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सरकार ने भारतीय रेल पर एक निजी कंपनी का ठप्पा लगवा दिया है।
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर जिस वीडियो को साझा किया, उसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रेन के इंजन पर अडानी के आटा कंपनी का ठप्पा लगा है। भारतीय रेल के इंजन पर एक प्राइवेट कंपनी के लगे इस प्रचार को लेकर कांग्रेस नेता ने हमला किया।
भारतीय रेल पर अदानी के फ़्रेश आटे का विज्ञापन देखने लायक़ हैं। अब तो दावे के साथ कह सकते है की किसानों की लड़ाई सत्य के मार्ग पर हैं। pic.twitter.com/WB97kaG6Fe
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 12, 2020
सरकारी संस्था पीआईबी ने इस दावे पर क्या कहा है?
इसके बाद नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से इस दावे पर केंद्रीय संस्था पीआईबी ने जवाब दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने साझा किए गए वीडियो के दावे पर कहा है कि यह दावा भ्रामक है। यह केवल एक वाणिज्यिक विज्ञापन है जिसका उद्देश्य केवल 'गैर किराया राजस्व' को बेहतर बनाना है।
दावा: #फेसबुक पर एक वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय रेल पर एक निजी कंपनी का ठप्पा लगवा दिया है। #PIBFactCheck: यह दावा भ्रामक है। यह केवल एक वाणिज्यिक विज्ञापन है जिसका उद्देश्य केवल 'गैर किराया राजस्व' को बेहतर बनाना है। pic.twitter.com/vSmK8Xgdis
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 16, 2020
अब अडानी कंपनी के बारे में भी थोड़ा जानिए
बता दें कि 1999 में अडानी ग्रुप और विल्मर इंटरनैशनल लिमिटेड सिंगापुर ने मिलकर बनाया था। यह एग्री बिजनेस के मामले में एशिया के सबसे बड़े ग्रुपों में शुमार है। भारत की सबसे तेजी से बढ़ती फ्रूट FMCG कंपनी भी है। इस वक्त इसकी 40 यूनिटें हैं।