फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के अधिकारी महिला सशक्तिकरण संसदीय समिति के समक्ष पेश

By भाषा | Published: December 6, 2019 06:01 AM2019-12-06T06:01:39+5:302019-12-06T06:01:39+5:30

बुधवार को ट्विटर इंडिया के अधिकारियों ने अपने उन कदमों की जानकारी दी जो उसने साइबर धौंस और महिलाओं की प्रताड़ना से निपटने के लिए उठाये हैं। समिति की सभी सदस्य महिलाएं हैं।

Facebook, official Instagram and WhatsApp women's empowerment before the parliamentary committee | फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के अधिकारी महिला सशक्तिकरण संसदीय समिति के समक्ष पेश

फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के अधिकारी महिला सशक्तिकरण संसदीय समिति के समक्ष पेश

Highlights महिलाओं द्वारा ऑनलाइन प्रताड़ना का सामना किए जाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को एक संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए।इन तीनों सोशल मीडिया कंपनियों के अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण पर संसद की स्थायी समिति के समक्ष एक प्रस्तुति दी।

फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के भारत के लिए नियुक्त शीर्ष अधिकारी महिलाओं द्वारा ऑनलाइन प्रताड़ना का सामना किए जाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को एक संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए। इन तीनों सोशल मीडिया कंपनियों के अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण पर संसद की स्थायी समिति के समक्ष एक प्रस्तुति दी।

यह समिति साइबर सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे की पड़ताल कर रही है। सूत्रों ने बताया कि फेसबुक ने अपने मौजूदा तंत्र का ब्यौरा साझा किया, जिसके जरिये महिलाएं साइबर प्रताड़ना और सोशल मीडिया साइट पर मिलने वाले किसी भी तरह के साइबर धौंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं।

समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि सोशल मीडिया कंपनियां सरकार के साथ पूरी तरह से सहयोग करें तथा ऑनलाइन सतर्कता को और अधिक मजबूत करने में मदद करें। भाजपा सांसद हिना गावित की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति को बुधवार को ट्विटर इंडिया के अधिकारियों ने अपने उन कदमों की जानकारी दी जो उसने साइबर धौंस और महिलाओं की प्रताड़ना से निपटने के लिए उठाये हैं। समिति की सभी सदस्य महिलाएं हैं।

Web Title: Facebook, official Instagram and WhatsApp women's empowerment before the parliamentary committee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे