लोकसभा पहुंचा महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद, बोलीं सुप्रिया सुले- बकवास कर रहे कर्नाटक के मुख्यमंत्री

By मनाली रस्तोगी | Published: December 7, 2022 07:00 PM2022-12-07T19:00:14+5:302022-12-07T19:02:00+5:30

राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र के खिलाफ पिछले 10 दिनों से साजिश चल रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई महाराष्ट्र को तोड़ने की बात कर रहे हैं।

Face-off in Lok Sabha on Maharashtra-Karnataka border row NCP seeks Centre’s intervention | लोकसभा पहुंचा महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद, बोलीं सुप्रिया सुले- बकवास कर रहे कर्नाटक के मुख्यमंत्री

लोकसभा पहुंचा महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद, बोलीं सुप्रिया सुले- बकवास कर रहे कर्नाटक के मुख्यमंत्री

Highlightsराकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री बकवास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कल महाराष्ट्र के लोग कर्नाटक की सीमा पर जाना चाहते थे लेकिन उन्हें पीटा गया।

नई दिल्ली: राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा मुद्दे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की खिंचाई की और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस बारे में बोलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में पिछले 10 दिनों से एक नया मामला सामने आया है। हमारे पड़ोसी राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री बकवास कर रहे हैं। कल महाराष्ट्र के लोग कर्नाटक की सीमा पर जाना चाहते थे लेकिन उन्हें पीटा गया।"

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने आगे कहा, "महाराष्ट्र के खिलाफ पिछले 10 दिनों से साजिश चल रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई महाराष्ट्र को तोड़ने की बात कर रहे हैं। दोनों राज्य भाजपा शासित हैं। कल महाराष्ट्र के लोगों को पीटा गया। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। यह एक देश है। मैं अमित शाह से बोलने का आग्रह करती हूं।" 

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करेंगे। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को हुई घटनाओं पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से बात की थी।

Web Title: Face-off in Lok Sabha on Maharashtra-Karnataka border row NCP seeks Centre’s intervention

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे