फ्लाइट में अब फेस मास्क अनिवार्य नहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Published: November 16, 2022 05:53 PM2022-11-16T17:53:59+5:302022-11-16T17:55:11+5:30

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि हवाई यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस मामलों की घटती संख्या के बावजूद उन्हें मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

Face masks no longer mandatory on flights says civil aviation ministry | फ्लाइट में अब फेस मास्क अनिवार्य नहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने की घोषणा

फ्लाइट में अब फेस मास्क अनिवार्य नहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने की घोषणा

Highlightsअब तक उड़ानों में यात्रा करते समय मास्क का उपयोग अनिवार्य था।एयरलाइन को जारी एक संचार में मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय सरकार की कोविड-19 प्रबंधन प्रतिक्रिया के लिए एक श्रेणीबद्ध दृष्टिकोण की नीति के अनुरूप लिया गया है।नए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,561 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है।

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि हवाई यात्रा के दौरान मास्क का उपयोग अनिवार्य नहीं है, लेकिन यात्रियों को कोरोनो वायरस मामलों की घटती संख्या के बीच मास्क का उपयोग करना चाहिए। अभी तक फ्लाइट में सफर के दौरान मास्क या फेस कवर का इस्तेमाल अनिवार्य था। 

मंत्रालय ने अनुसूचित एयरलाइनों को भेजे पत्र में कहा कि नया निर्णय कोविड-19 प्रबंधन प्रतिक्रिया के लिए सरकार की क्रमिक दृष्टिकोण की नीति के अनुरूप लिया गया है। मंत्रलाय ने कहा, "अब से इन-फ्लाइट घोषणाओं में केवल यह उल्लेख किया जा सकता है कि कोविड-19 द्वारा उत्पन्न खतरे को देखते हुए सभी यात्रियों को अधिमानतः मास्क/फेस कवर का उपयोग करना चाहिए।"

मंत्रालय ने कहा कि इन-फ्लाइट घोषणाओं के हिस्से के रूप में जुर्माने के किसी भी विशिष्ट संदर्भ की घोषणा करने की जरूरत नहीं है। नए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या कुल संक्रमणों का केवल 0.02 प्रतिशत थी और रिकवरी दर बढ़कर 98.79 प्रतिशत हो गई। बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,28,580 हो गई और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

Web Title: Face masks no longer mandatory on flights says civil aviation ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे