वॉट्सऐप जासूसी कांड: भारत में फेसबुक की प्रमुख संसदीय समिति के समक्ष पेश हुईं

By भाषा | Published: December 14, 2019 05:26 AM2019-12-14T05:26:44+5:302019-12-14T05:26:44+5:30

फेसबुक के स्वामित्व वाली वॉट्सऐप, दूरसंचार विभाग, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों और दिल्ली के मुख्य सचिव को भी समिति ने बुलाया था।

Facbeook India head appears before parliamentary panel on WhatsApp snooping issue | वॉट्सऐप जासूसी कांड: भारत में फेसबुक की प्रमुख संसदीय समिति के समक्ष पेश हुईं

File Photo

Highlightsभारत में फेसबुक की अध्यक्ष अंखी दास व्हाट्सऐप जासूसी कांड की जांच कर रही संसदीय समिति के सामने शुक्रवार को पेश हुईं। समिति ने शुक्रवार को साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को नागरिकों के डेटा सुरक्षा और निजता के मुद्दे पर उनके विचार सुनने के लिए बुलाया था।

भारत में फेसबुक की अध्यक्ष अंखी दास वॉट्सऐप जासूसी कांड की जांच कर रही संसदीय समिति के सामने शुक्रवार को पेश हुईं। सूचना प्रौद्योगिकी पर कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसद की स्थायी समिति ने शुक्रवार को साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को नागरिकों के डेटा सुरक्षा और निजता के मुद्दे पर उनके विचार सुनने के लिए बुलाया था।

बैठक को लेकर जारी नोटिस के मुताबिक, समिति ने वॉट्सऐप जासूसी कांड के गैर-आधिकारिक गवाहों को भी बुलाया था, जिसमें भाजपा के पूर्व संगठन सचिव गोविंदाचार्य शामिल थे। उनका प्रतिनिधित्व बैठक में उनके वकील ने किया।

नोटिस के मुताबिक फेसबुक के स्वामित्व वाली वॉट्सऐप, दूरसंचार विभाग, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों और दिल्ली के मुख्य सचिव को भी समिति ने बुलाया था। सूत्रों ने बताया कि व्हाट्सऐप का प्रतिनिधित्व भारत में फेसबुक की प्रमुख दास ने किया।

उन्होंने समिति से कहा कि सोशल मीडिया मंच पर एक व्यक्ति द्वारा भेजा गया संदेश वही शख्स पढ़ सकता है जिसे यह भेजा गया है और इस तकनीक की तोड़ मुश्किल है। अक्टूबर में वॉट्सऐप ने कहा था कि भारतीय पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं समेत दुनिया भर के कुछ लोगों की वॉट्सऐप के जरिए जासूसी की गई थी। 

Web Title: Facbeook India head appears before parliamentary panel on WhatsApp snooping issue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे