एग्जिट पोल 2022: गुजरात में बीजेपी की प्रचंड वापसी, दिल्ली में चली आप की झाड़ू, हिमाचल में कांग्रेस को बढ़त

By रुस्तम राणा | Published: December 5, 2022 09:18 PM2022-12-05T21:18:41+5:302022-12-05T21:18:41+5:30

इंडिया टुडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया के संयुक्त एग्जिट पोल में बीजेपी को एमसीडी की कुल 250 सीटों में से 69 से 91 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान है।

Exit Poll 2022: BJP makes a comeback in Gujarat, AAP sweeps Delhi, Congress leads in Himachal | एग्जिट पोल 2022: गुजरात में बीजेपी की प्रचंड वापसी, दिल्ली में चली आप की झाड़ू, हिमाचल में कांग्रेस को बढ़त

एग्जिट पोल 2022: गुजरात में बीजेपी की प्रचंड वापसी, दिल्ली में चली आप की झाड़ू, हिमाचल में कांग्रेस को बढ़त

Highlightsसर्वे में दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बजा आम आदमी पार्टी का डंकागुजरात में भारतीय जनता पार्टी कर रही है बंपर सीटों के साथ वापसीगुजरात में भारतीय जनता पार्टी कर रही है बंपर सीटों के साथ वापसी

नई दिल्ली: एग्जिट पोल के एक सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी गुजरात में प्रचंड जीत के साथ वापसी कर रही है। लेकिन हिमाचल चुनाव जहां वह सत्ता में है, कांग्रेस से पिछड़ रही है। जबकि दिल्ली के एमसीडी चुनाव में भी उसकी सत्ता जाती हुई दिखाई पड़ रही है।   

एमसीडी चुनाव में बजा आम आदमी पार्टी का डंका

आम आदमी पार्टी (आप) निकाय चुनाव जीतकर दिल्ली पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है। इंडिया टुडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया के संयुक्त एग्जिट पोल में बीजेपी को कुल 250 सीटों में से 69 से 91 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान है।

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी कर रही है बंपर सीटों के साथ वापसी

वहीं गुजरात में एक सर्वे के अनुसार यहां आम आदमी पार्टी को 09 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में लगातार सातवीं बार जीत दर्ज कर सकती है। एग्जिट पोल के पोल ने बीजेपी को गुजरात की 182 सीटों में से 132 और कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 38 सीटें दी थीं।

हिमाचल में भाजपा को हरा कांग्रेस बना रही है सरकार

68 विधानसभा सीटों वाले राज्य हिमाचल में बीजेपी को 42 फीसदी वोटिंग के साथ 24 से 34 सीटें आने का अनुमान है। वहीं सर्वे में कांग्रेस पार्टी को 44 फीसदी वोटिंग प्रतिशत के साथ 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि आम आदमी पार्टी को यहां निराशा मिलती दिखाई दे रही है। सर्वे में पार्टी खाता भी नहीं खोल पा रही है। जबकि अन्य को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। 

8 दिसंबर को नतीजों का इंतजार

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार, 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। जबकि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के नतीजे एक दिन पहले आएंगे। 

Web Title: Exit Poll 2022: BJP makes a comeback in Gujarat, AAP sweeps Delhi, Congress leads in Himachal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे