विपक्षी कांग्रेस, राकांपा और माकपा पर अस्तित्व का संकट, पिछली सरकार की तुलना में ‘काफी अच्छा काम’ कियाः फड़नवीस

By भाषा | Published: October 17, 2019 07:32 PM2019-10-17T19:32:45+5:302019-10-17T19:32:45+5:30

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछली सरकार की तुलना में ‘काफी अच्छा काम’ किया है। वह दहानु में भाजपा के निवर्तमान विधायक पास्कल धनारे के लिए चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके खिलाफ माकपा उम्मीदवार विनोद निकोल चुनाव मैदान में हैं।

Existence crisis on Opposition Congress, NCP and CPI-M, 'done a better job' than previous government: Fadnavis | विपक्षी कांग्रेस, राकांपा और माकपा पर अस्तित्व का संकट, पिछली सरकार की तुलना में ‘काफी अच्छा काम’ कियाः फड़नवीस

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावा नहीं करता कि राज्य में सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।

Highlightsकांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए भाषण देते हैं या भाजपा के लिए।उन्होंने कहा कि राकांपा में बड़ी संख्या में नेता पार्टी छोड़ रहे हैं जबकि माकपा की स्थिति भी खराब हो गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी कांग्रेस, राकांपा और माकपा पर अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछली सरकार की तुलना में ‘काफी अच्छा काम’ किया है। वह दहानु में भाजपा के निवर्तमान विधायक पास्कल धनारे के लिए चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके खिलाफ माकपा उम्मीदवार विनोद निकोल चुनाव मैदान में हैं।

फड़नवीस ने कहा, ‘‘कांग्रेस की स्थिति को देखिए... यह मेरे लिए सवाल है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए भाषण देते हैं या भाजपा के लिए। अपने भाषण में वह कहते हैं कि लोग पिछले 60 वर्षों से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता कि अधिकतर समय तक उनकी पार्टी की सरकार रही है।’’

उन्होंने कहा कि राकांपा में बड़ी संख्या में नेता पार्टी छोड़ रहे हैं जबकि माकपा की स्थिति भी खराब हो गई है क्योंकि पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के लोगों ने पार्टी को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘दहानु के लोग भी इस चुनाव में माकपा को हरा देंगे...यह देश में माकपा का अंत है।’’

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राकांपा को चुनौती दी कि 2014 में भाजपा-शिवसेना की सरकार के सत्ता में आने से पहले वे राज्य में अपने 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान का काम दिखाएं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावा नहीं करता कि राज्य में सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है लेकिन हमने पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में काफी अच्छा काम किया है।’’ 

Web Title: Existence crisis on Opposition Congress, NCP and CPI-M, 'done a better job' than previous government: Fadnavis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे