उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता की भर्ती के लिए हुई परीक्षा, क्वेचन पेपर में आए थे ये 14 सवाल

By भारती द्विवेदी | Published: June 29, 2018 12:10 PM2018-06-29T12:10:27+5:302018-06-29T12:10:27+5:30

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में प्रवक्ताओं के चयन के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया था।

Exam conducted for congress spokesperson in UP, these were 14 questions | उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता की भर्ती के लिए हुई परीक्षा, क्वेचन पेपर में आए थे ये 14 सवाल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता की भर्ती के लिए हुई परीक्षा, क्वेचन पेपर में आए थे ये 14 सवाल

नई दिल्ली, 29 जून: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्ता के पद के लिए परीक्षा हुई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने 28 जून को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। कांग्रेस की तरफ से प्रवक्ता पद के लिए आयोजित इस परीक्षा में 70 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी ठोंकी है। उन सारे उम्मीदवारों से 14 सवाल पूछ गए थे।  

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पद के लिए पूछ गए सवाल:

1. मनमोहन सिंह सरकार की उपलब्धियां बताएं।

2. योगी आदित्यनाथ सरकार की नाकामियां बताएं।

3. उत्तर प्रदेश में कितने ब्लॉक और जोन हैं?

4. आप क्यों प्रवक्ता बनना चाहते हैं?

5. यूपी लोकसभा चुनाव में कितने सीट आरक्षित हैं?

6. साल 2004 और 2009 में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती थी?

7. 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत कितना था?

8. उत्तर प्रदेश के एक लोकसभा सीट में कितनी विधानसभा सीटें होती हैं?

9. आज समाचार पत्र में तीन प्रमुख खबरें क्या हैं? जिन पर कांग्रेस प्रवक्ता बयान जारी कर सकें। 

10. उत्तर प्रदेश में कितनी विधानसभा सीट को मिलाकर एक लोकसभा बनाता है?

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और राष्ट्रीय मीडिया को-आर्डिनेटर राहुल गुप्ता की देखरेख में इस लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। उम्मीदवारों का कहना था कि उनके लिए टेस्ट चौंकाने वाला था क्योंकि उन्हें पहले से इस परीक्षा के बारे में नहीं बताया गया था। सभी उम्मीदवारों को जरूरी मीटिंग के नाम पर बुलाया गया था। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में प्रवक्ताओं के चयन के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया था।

 
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें  

Web Title: Exam conducted for congress spokesperson in UP, these were 14 questions

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे