पहला लोकसभा चुनाव कवर करने वाले ‘प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया’ के पूर्व पत्रकार भगत राम वत्स का निधन

By भाषा | Published: September 21, 2019 04:26 AM2019-09-21T04:26:06+5:302019-09-21T04:26:06+5:30

भगत राम वत्स ने नेहरू के साथ 14 साल तक यात्राएं की और भारत तथा विदेशों में उनकी गतिविधियों को कवर किया। वत्स ने खास तौर से नेहरू के 1952, 1957 एवं 1962 के चुनावी दौरों को भी कवर किया था।

Ex PTI correspondent B R Vats who covered 1st LS polls passes away | पहला लोकसभा चुनाव कवर करने वाले ‘प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया’ के पूर्व पत्रकार भगत राम वत्स का निधन

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsभगत राम वत्स ने 1960 के दशक में मास्को में पीटीआई ब्यूरो की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वत्स ने एक पुस्तक भी लिखी है जिसका नाम ‘फारेन इंट्रिग एगेंस्ट इंडिया’ है।

देश की प्रमुख समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया’ के पूर्व वरिष्ठ संवाददाता भगत राम वत्स का 97 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया । वत्स ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ तमाम यात्रायें की थीं और पहले लोकसभा चुनाव को कवर किया था।

वत्स के एक पूर्व सहयोगी ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि वह अपने घर में गिर गए थे और उनके सिर में चोट आयी थी। वत्स ने अपना करियर ‘द स्टेट्समैन’ के साथ शुरू किया था और बाद में उन्होंने ‘प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया’ के लिए काम करना शुरू किया।

भगत राम वत्स ने नेहरू के साथ 14 साल तक यात्राएं की और भारत तथा विदेशों में उनकी गतिविधियों को कवर किया। वत्स ने खास तौर से नेहरू के 1952, 1957 एवं 1962 के चुनावी दौरों को भी कवर किया था। उन्होंने 1960 के दशक में मास्को में पीटीआई ब्यूरो की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

करीब पांच साल तक उन्होंने तत्कालीन सोवियत संघ से रिपोर्टिंग की और उन्हें आजीवन रूसी प्रेस की मान्यता प्रदान की गयी थी। वत्स ने एक पुस्तक भी लिखी है जिसका नाम ‘फारेन इंट्रिग एगेंस्ट इंडिया’ है।

Web Title: Ex PTI correspondent B R Vats who covered 1st LS polls passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे