EVM हैकिंग पर बोले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, 'कांग्रेस PM मोदी को हटाने के लिए पाकिस्तान पहुंच जाती है'

By पल्लवी कुमारी | Published: January 21, 2019 08:45 PM2019-01-21T20:45:33+5:302019-01-21T20:45:33+5:30

लंदन ईवीएम हैकथॉन मामले पर चुनाव आयोग ने अपना पक्ष साफ करते हुए कहा है ईसीआई अपने दावे पर कायम है कि भारत में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता है।

EVM hacking: Mukhtar Abbas Naqvi event claiming to demonstrate EVMs | EVM हैकिंग पर बोले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, 'कांग्रेस PM मोदी को हटाने के लिए पाकिस्तान पहुंच जाती है'

EVM हैकिंग पर बोले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, 'कांग्रेस PM मोदी को हटाने के लिए पाकिस्तान पहुंच जाती है'

अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने लंदन के इवेंट में EVM को हैक करने वाले मसले पर चुनाव आयोग के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है।  केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस के पास बहुत सारे फ्रीलांसर हैं, जो कभी-कभी मोदी जी(पीएम) को हटाने के लिए मदद मांगने के लिए पाकिस्तान तक पहुंच जाते हैं। कांग्रेस आागमी चुनावों में अपनी संभावित हार का हैकिंग हॉरर शो बना रही है।'


मुख्तार अब्बास नकवी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बाइट में ये भी कहा, कपिल सिब्बल( कांग्रेस नेता) वहां इक्तेफाक से नहीं गए थे। उन्हें राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ने भेजा था। जिन लोगों को भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम करने की सुपारी दी गई है, उस सुपारी को लेकर यहां से कोई डाकिया जाना चाहिए न। तो वो डाकिया भेजा गया है।


चुनाव आयोग ने कहा- EVM नहीं की जा सकती हैक 
लंदन ईवीएम हैकथॉन मामले पर चुनाव आयोग ने अपना पक्ष साफ करते हुए कहा है, 'हमारे संज्ञान में आया है कि लंदन में एक इवेंट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ईसीआई द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली EVM मशीनों में छेड़छाड़ की सकती है। ईसीआई इस मामले में कोई पार्टी नहीं बनना चाहती है। यह प्रायोजित चुनौती है और ईसीआई अपने दावे पर कायम है कि भारत में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता है।''

चुनाव आयोग ने यह भी कहा,  इन ईवीएम का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बहुत सख्त पर्यवेक्षण और सुरक्षा शर्तों के तहत किया जाता है। कठोर मानक संचालन प्रक्रियाएं 2010 में गठित तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति की देखरेख में बनाई गई है तो इसे हैक करना बहुत मुश्किल है। 

क्या है पूरा मामला और एक्सपर्ट सईद सूजा के आरोप

बता दें कि एक अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दावा किया है कि EVM को हैक किया जा सकता है। टाइम्स नाऊ के मुताबिक लंदन में चल रही  हैकथॉन में इस साइबर एक्सपर्ट ने दावा किया है कि बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे की 2014 में हत्या बहुत हद तक इसी वजह से की गई थी। इस मामले के एक्सपर्ट सईद सूजा के मुताबिक मुंडे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक करने के बारे में जानकारी रखते थे, इसलिए उन्हें मार दिया गया। सूजा ने यह भी दावा किया है कि 2014 के आम चुनाव में भी ईवीएम में गड़बड़ी की गई थी। इस हैकथॉन में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद थे।

Web Title: EVM hacking: Mukhtar Abbas Naqvi event claiming to demonstrate EVMs