राजनीति के एक युग का अंत, मुख्यमंत्री रहते हुए सभी का दिल जीतते हुए देखाः चौहान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 25, 2019 06:35 PM2019-11-25T18:35:47+5:302019-11-25T18:35:47+5:30

भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजनीति के एक युग का अंत हो गया! छोटा हो या बड़ा हो, पक्ष में हो या विपक्ष में हो, राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक हो, कोई भी व्यक्ति अगर उनके व्यक्तित्व के बारे में प्रश्न करे, तो उत्तर एक ही, 'राजनीति के संत'।

End of an era of politics, seen winning the hearts of all while being the Chief Minister: Chauhan | राजनीति के एक युग का अंत, मुख्यमंत्री रहते हुए सभी का दिल जीतते हुए देखाः चौहान

कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हुआ था।

Highlightsश्रद्धेय कैलाश जी गरीब जनता के बीच 'जोशी बाबा' के नाम से जाने जाते थे, उनकी झोपड़ी में जाकर बड़े चाव से वे राबड़ी पीते थे।कार्यकर्ताओं को जनता के हित के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करते और कोई गड़बड़ होने पर डाँटते भी थे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का लंबी बीमारी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।

इस बीच भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजनीति के एक युग का अंत हो गया! छोटा हो या बड़ा हो, पक्ष में हो या विपक्ष में हो, राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक हो, कोई भी व्यक्ति अगर उनके व्यक्तित्व के बारे में प्रश्न करे, तो उत्तर एक ही, 'राजनीति के संत'। हम सभी ने उनको मुख्यमंत्री रहते हुए सभी का दिल जीतते हुए देखा है।

श्रद्धेय कैलाश जी गरीब जनता के बीच 'जोशी बाबा' के नाम से जाने जाते थे, उनकी झोपड़ी में जाकर बड़े चाव से वे राबड़ी पीते थे। मुझे सदैव उनका मार्गदर्शन मिला। वे हम सभी कार्यकर्ताओं को जनता के हित के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करते और कोई गड़बड़ होने पर डाँटते भी थे।

यह जानकारी मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं उनके बेटे दीपक जोशी ने दी। उन्होंने कहा, "मेरे पिताजी का बंसल अस्पताल में निधन हो गया।" कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हुआ था। वह 1977-1978 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने मध्य प्रदेश में जनसंघ एवं भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

उनके परिवार में तीन बेटे एवं तीन बेटियां हैं। उनकी पत्नी का निधन कुछ महीने पहले ही हुआ है। जोशी मध्य प्रदेश विधानसभा में आठ बार विधायक रहे। वह राज्यसभा एवं लोकसभा के सदस्य भी रहे। उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के देवास जिले में उनके गृह नगर हाटपिपल्या में सोमवार को किया जाएगा।

Web Title: End of an era of politics, seen winning the hearts of all while being the Chief Minister: Chauhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे