ठंड लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

By भाषा | Published: January 22, 2021 04:55 PM2021-01-22T16:55:23+5:302021-01-22T16:55:23+5:30

Elderly woman dies due to cold | ठंड लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

ठंड लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

फतेहपुर, 22 जनवरी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव में शुक्रवार सुबह कथित रूप से ठंड लगने की वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी।

जिले के खखरेरू थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जे.पी. उपाध्याय ने बताया कि घरवासीपुर गांव में बुजुर्ग महिला झिमनी (60) की शुक्रवार सुबह कथित रूप से ठंड लगने की वजह से मौत हो गयी। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने मृत महिला के परिजनों के हवाले से बताया कि बुजुर्ग महिला सोते समय अकड़ गयी थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Elderly woman dies due to cold

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे