Eid al-Adha 2019: राष्ट्रपति कोविंद ने दी बकरीद की बधाई, पीएम मोदी ने भी लिखा ट्विटर पर ये खास संदेश
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 12, 2019 09:39 AM2019-08-12T09:39:14+5:302019-08-12T09:39:14+5:30
Eid al-Adha 2019: बकरीद का त्योहार हर साल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जु अल-हज्जा महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। इसे मुसलमानों के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है। बकरीद के दिन जानवरों की कुर्बानी की परंपरा है।
Eid Ul Adha 2019: ईद-उल-अजहा के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ईद की बधाई दी। बकरीद का त्योहार आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज देश भर के मस्जिदों और ईदगाहों में लोग जुटे और नमाज अदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने बकरीद की बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'ईद-उल-अजहा के मौके पर मेरी ओर से शुभकामनाएं। उम्मीद है कि ये मौका हमारे समाज में शांति और खुशियों की सोच को आगे बढ़ाएगा। ईद मुबारक!'
My best wishes on the occasion of Eid al-Adha. I hope it furthers the spirit of peace and happiness in our society. Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 12, 2019
वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में ट्वीट कर देशवासियों को बकरीद की बधाई दी।
ईद-उल-जुहा के अवसर पर सभी देशवासियों विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 12, 2019
ईद-उल-जुहा प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का प्रतीक है।
आइए हम स्वयं को इन सार्वभौमिक जीवन मूल्यों के प्रति समर्पित करें जो हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है — राष्ट्रपति कोविन्द
عید الاضحیٰ کے موقع پر تمام اہل وطن کو بالخصوص مسلم بھائیوں اور بہنوں کو دلی مبارکباد۔ اس روز محبت، اخوت اور خدمت خلق کےجذبات تازہ ہوتے ہیں۔ آئیے ہم سب مل کر ان عالمی قدروں کی پیروی کے لئیے پر عزم ہوں جن کے لئیے ہماری مشترکہ تہذیب جانی جاتی ہے۔
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 12, 2019
۔صدر جمہوریہ ہند رام ناتھ کووند
बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'समस्त देशवासियों व ख़ासकर यूपी के मुस्लिम समाज के हर उम्र के लोगों को ईद-उल-अज़हा (बक़रईद) की दिली मुबारकबाद। इस मौके़ पर केन्द्र व राज्य सरकारों से माँग है कि वे सर्वसमाज के करोड़ों-करोड़ गरीबों व बेरोजगारों आदि की तरक्की व खुशहाली के लिए जरूर ठोस कदम उठायें।'
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बकरीद के मौके पर एक दिल्ली के जामा मस्जिद की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए बकरीद की बधाई दी।
Eid Mubarak to all of you 🌈 pic.twitter.com/XLoX4RQZhb
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 12, 2019
बता दें कि बकरीद का त्योहार हर साल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जु अल-हज्जा महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। इसे मुसलमानों के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है। बकरीद के दिन जानवरों की कुर्बानी की परंपरा है। मुसलमान इस दिन अल सुबह की नमाज पढ़ते हैं और फिर खुदा की इबादत में चौपाया जानवरों की कुर्बानी देते हैं।