दशहरे पर पुतला दहन शुक्रवार या शनिवार को किया जाएगा: संयुक्त किसान मोर्चा

By भाषा | Published: October 15, 2021 01:34 AM2021-10-15T01:34:46+5:302021-10-15T01:34:46+5:30

Effigy burning on Dussehra will be done on Friday or Saturday: United Kisan Morcha | दशहरे पर पुतला दहन शुक्रवार या शनिवार को किया जाएगा: संयुक्त किसान मोर्चा

दशहरे पर पुतला दहन शुक्रवार या शनिवार को किया जाएगा: संयुक्त किसान मोर्चा

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार को कहा कि दशहरे पर पुतला दहन उनके आह्वान पर शुक्रवार या शनिवार को अमल किया जाएगा और यह उस क्षेत्र की स्थिति पर निर्भर करेगा।

एसकेएम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने घटक संगठनों से पहले यह आह्वान किया था कि दशहरे के दिन 15 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया जाएगा।

बयान में का गया है कि ऐसी संभावना है कि भाजपा आरएसएस ताकतें इसका लाभ उठाकर तराई के संवेदनशील इलाकों में साम्प्रदायिक तनाव बढ़ा सकती हैं इसलिए योजना में बदलाव किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Effigy burning on Dussehra will be done on Friday or Saturday: United Kisan Morcha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे