हिमाचल के कांगड़ा में भूकंप के झटके, 3.8 रिक्टर मापा गया पैमाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 27, 2018 02:59 PM2018-07-27T14:59:00+5:302018-07-27T15:21:58+5:30

एक बार फिर से भूकंप के कारण धरती हिल गई है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। खबर के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी गई है।

earthquake in kangra 10 kilometers below ground | हिमाचल के कांगड़ा में भूकंप के झटके, 3.8 रिक्टर मापा गया पैमाना

हिमाचल के कांगड़ा में भूकंप के झटके, 3.8 रिक्टर मापा गया पैमाना

एक बार फिर से भूकंप के कारण धरती हिल गई है।  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। खबर के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी गई है। 

बड़े भूकंप की जताई गई आशंका, अगर ऐसा हुआ तो मचेगी भीषण तबाही

ये भूकंप शुक्रवार दोपहर करीब एक बजकर 42 मिनट पर आया जोकि जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। कहा जा रहा है कि भूकंप महसूस होने के बाद  लोग घरों के बाहर निकल आए थे।

कांगड़ा जनपद में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके अनुभव किए गए। भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 52 मिनट व 12 सैकेंड पर आए भूकंप के झटकों के दौरान किसी प्रकार के जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। 

ALERT: फिर हिलने-डुलने लगी है धरती, भारत के इस इलाके में सबसे बड़े भूकम्प की संभावना

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 आंकी गई है। कांगड़ा जनपद में आए भूकंप के झटकों का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा। विदित रहे कि कांगड़ा जनपद भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन 5 के अंतर्गत आता है। प्रदेश में पिछले 2 महीनों से चम्बा, कांगड़ा तथा शिमला में भूकंप के अनेक झटके अनुभव किए गए हैं। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डा. मनमोहन के अनुसार बुधवार को भूकंप के हल्के झटके अनुभव किए गए।

English summary :
Tremors were felt due to earthquake in Kangra district of Himachal Pradesh. According to the report, the intensity of earthquake on the Richter scale is measured to be 3.8.


Web Title: earthquake in kangra 10 kilometers below ground

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे