देखें वीडियो: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने चलाई बुलेट, हेलमेट लगाकर मेहमान यात्रियों को कराई बाइक की सवारी

By आजाद खान | Published: November 27, 2022 04:19 PM2022-11-27T16:19:41+5:302022-11-27T16:54:28+5:30

जारी वीडियो में नीली कालीन पर कांग्रेस नेता बुलेट चला रहे है और लोग उनके पीछे दौड़ रहे है। यही नहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने कुछ मेहमानों को भी बाइक पर बैठाया है।

During mp congress Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi run bullet bike wearing helmet guest passengers video | देखें वीडियो: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने चलाई बुलेट, हेलमेट लगाकर मेहमान यात्रियों को कराई बाइक की सवारी

फोटो सोर्स: Twitter @INCIndia

Highlightsभारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा बुलेट चलाया गया है। इसके कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए है जिसमें कांग्रेस नेता बाइक चलाते हुए दिख रहे है। वीडियो में राहुल गांधी द्वारा बुलेट चलाते समय लोगों द्वारा काफी हल्ला और शोरगुल भी करते हुए देखा गया है।

भोपाल:भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बुलेट चलाते हुए देखा गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कांग्रेस नेता को बुलेट चलाते हुए देखा गया है। 
राहुल गांधी को हेलमेट लगाकर बाइक चलाते हुए वीडियो देखा गया है और इस पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

यही नहीं कांग्रेस नेता ने जर्मन शेफर्ड मार्वल लेकर आए दो युवकों को भी इस बाइक पर सवारी करवाई है। इस दौरान उन्होंने पशु कल्याण के विष्य पर भी चर्चा किया है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि राहुल गांधी हेलमेट पहन कर बुलेट चला रहा है और सुरक्षाकर्मी आगे से लोगों को हटा रहे है। वीडियो में यह देखा गया है नीले रंग की एक कालीन पर कांग्रेस नेता बाइक चला रहे है और सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग इस घटना पर हल्ला शोर कर रहे है। 

इस छोटे से क्लिप में राहुल गांधी को कुछ ही दूर तक बुलेट चलाते हुए देखा गया है। इसके कुछ तस्वीरें भी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में "जब हम चलते हैं तो रास्ते खुद बन जाते हैं..." लिखा है। 

यात्रा के दौरान दो युवकों को कराई बुलेट की सवारी

यात्रा में शामिल हुए दो युवकों को राहुल गांधाी ने बुलेट की भी सवारी कराई है। ये युवक मेहमान के तौर पर यात्रा में शामिल होने आए थे। अपने साथ ये युवक जर्मन शेफर्ड मार्वल भी ले आए थे जो कांग्रेस नेता के साथ इस यात्रा में शामिल भी हुए थे। 

इन युवकों में से एक युवक ग्वालियर से आया था जो एक सिविल इंजीनियर है और वे आवारा कुत्तों का पालन पोषण करते है। ऐसे में सिविल इंजीनियर रजत पराशर ने 10 महीने के जर्मन शेफर्ड मार्वल को लेकर इस यात्रा में आए थे। 

ऐसे में इस यात्रा में शामिल होने के बाद पराशर ने कहा कि उन्हें यह बात जानकर अच्छा लगा कि राहुल गांधी भी कुत्तों को प्यार करते है। उनके अनुसार, राहुल ने मार्वल को खूब प्यार भी किया है।  पराशर ने यह भी कहा कि राहुल ने मार्वल के लिए अच्छा खाना का भी इन्तेजाम करवाया था। 

Web Title: During mp congress Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi run bullet bike wearing helmet guest passengers video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे