DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ना चाहते हैं तो जान लीजिए कोर्सेज और पात्रता मानदंड

By वैशाली कुमारी | Published: June 15, 2021 04:18 PM2021-06-15T16:18:17+5:302021-06-15T16:24:21+5:30

हम यहां दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए डीयू पात्रता मानदंड 2021 के बारे में बताने जा रहे हैं।

DU Admission 2021 know the courses and eligibility criteria to study in Delhi University | DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ना चाहते हैं तो जान लीजिए कोर्सेज और पात्रता मानदंड

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsदिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होने जा रहा है। कई बार एक-दो नंबर के कारण छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने से वंचित रह जाते हैं।

DU Admission 2021: देशभर में कई सारे छात्र 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद कॉलेज में जाने के लिए विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारी कट्ठा करना शुरू कर देते हैं। विश्वविद्यालय के मामले में छात्रों की पहली पसंद अक्सर दिल्ली विश्वविद्यालय होती है। दिल्ली विश्वविद्यालय में हजारों की संख्या में बच्चे आवेदन करते हैं और उनमें से कुछ ही चुनिंदा छात्रों को यहां पढ़ने का मौका मिलता है। छोटी गलतियों की वजह से भी कभी-कभी छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने से वंचित हो जाते हैं। 

ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय में किसी भी पाठ्यक्रम में आवेदन करने से पहले, छात्रों को पात्रता मानदंड ( Eligibility Criteria) के बारे में पता होना चाहिए। दिल्ली विश्वविद्यालय 2021 बैच में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड जानने के अलावा, उम्मीदवारों को डीयू आवेदन 2021 की प्रक्रिया के बारे में भी अच्छी तरह से पता कर लेना चाहिए।  

दिल्ली विश्वविद्यालय पात्रता मानदंड 2021

दिल्ली विश्वविद्यालय की पात्रता मानदंड (एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया) के अपने एक नियम होते हैं इन नियमों को इच्छुक छात्रों का पालन करना चाहिए सामान्यता किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिला कराने के लिए टेन प्लस टू होना जरूरी है यूजी पाठ्यक्रमों में आयु की कोई सीमा नहीं है इंजीनियरिंग में बीटेक जैसे कोर्स इसके लिए जेईईमेन के अंकों का ध्यान में रखकर एडमिशन दिया जाता है।

आइए जानते हैं अलग-अलग कोर्सों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में-

BA / B Com. , B Voc. (वोकेशलन)    - 12वीं कक्षा में कुल   मिलाकर न्यूनतम 40% अंक होना जरूरी है। 

BA (ऑनर्स) / B Com. (ऑनर्स)    -12वीं कक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 45% अंक होना जरूरी है। 

BSC(ऑनर्स) गणित-    12वीं कक्षा के गणित विषय में 50% अंक होना जरूरी है। 

BSC (ऑनर्स) बॉटनी, जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी    - कुल तीन विषयों में न्यूनतम 55% या अधिक अंक और एक अनिवार्य भाषा यानी अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। 

B. Tech. (इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और मैथेमेटिकल इनोवेशन) / बीए (ऑनर्स) मानविकी और सामाजिक विज्ञान    - सामान्य श्रेणी - 60% अंक।
ओबीसी श्रेणी - 54% अंक।
पीडब्ल्यूडी / सीडब्ल्यू श्रेणी - 57% अंक होना जरूरी है। 

BA (ऑनर्स) मल्टीमीडिया / मास कम्युनिकेशन -     सामान्य वर्ग के लिए 75% अंक अंग्रेजी में 85% अंक होना जरूरी है। 

BAMS/ BA(ऑनर्स) बिजनेस इकोनॉमिक्स / बीबीए (एफआईए) -     सामान्य वर्ग के लिए 60% अंक, 
एससी / एसटी / ओबीसी के लिए 55% अंक होना जरूरी है। 

 B. ED. - विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / मानविकी / वाणिज्य या किसी समकक्ष संकाय में स्नातक या परास्नातक डिग्री होना चाहिए। 

M. ED.     - कम से कम 50% अंकों से स्नातक डिग्री के साथ बी एड, बीए बी एड, बीएससी बी एड, बी ईएल एड और डीईएल एड पास होना चाहिए।
 
MA    - स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

MCA-     स्नातक डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। 
MSC -     स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होनी चाहिए। 

M Com. - बी कॉम/ बी कॉम (ऑनर्स) / बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स / बीबीएस / बीबीए / बीबीए / बीआईएफए / बीबीई पास होना जरूरी है। 

LLB- स्नातक / स्नातकोत्तर डिग्री उत्तीर्ण होना जरूरी है। 

LLM - तीन या पांच वर्षीय एलएलबी डिग्री पास होना जरूरी है। 

मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन-     बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन या बीएससी इन हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन कम से कम 50% के साथ पास होना चाहिए।

Web Title: DU Admission 2021 know the courses and eligibility criteria to study in Delhi University

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे