केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं का किराया फ्री, 2 से 3 महीने में होगा लागू

By पल्लवी कुमारी | Published: June 3, 2019 12:46 PM2019-06-03T12:46:50+5:302019-06-03T12:46:50+5:30

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा है कि इस महीने से 25-30 बसें आनी शुरू हो जाएंगी। अगले कुछ महीनों में 3-4 हजार बसें आनी शुरू हो जाएंगी।

DTC buses, cluster buses metro trains women will be allowed to travel free: Arvind Kejriwal | केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं का किराया फ्री, 2 से 3 महीने में होगा लागू

केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं का किराया फ्री, 2 से 3 महीने में होगा लागू

Highlightsदिल्ली सरकार ने लिए महिलाओं का किराया फ्री करने को लेकर दिल्ली की जनता से मेल आईडी देकर सुझाव भी मांगे हैं।  केजरीवाल ने कहा है कि दिसंबर तक 2 लाख 80 हजार सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे।  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि जल्द से जल्द दिल्ली में मेट्रो और बसों में महिलाओं का किराया फ्री कर दिया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया करते हुए कहा कि इसे 2 से 3 महीने में लागू कर दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि महिलाओं का किराया इसलिए फ्री किया जा रहा है कि ताकी वो ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सके। महिलाओं को फ्री यात्रा देने में डीएमआरसी को होने वाले नुकसान की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि एक हफ्ते में किराया फ्री करने को लेकर प्रपोजल तैयार किया जाएगा। जिसके बाद डीटीसी और दिल्ली मेट्रो से बात की जाएगी। दिल्ली सरकार ने लिए महिलाओं का किराया फ्री  करने को लेकर दिल्ली की जनता से मेल आईडी देकर सुझाव भी मांगे हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए दो बड़े फैसले लिए गए हैं। पहला सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए ढाई साल से कोशिश कर रहे थे। डेढ़ लाख सीसीटीवी लगने का टेंडर दिया था, 70 हजार सीसीटीवी का सर्वे हो चुका है। केजरीवाल ने कहा कि 8 जून से कैमरे लगेंगे और दिसंबर तक बाकी सारे कैमरे भी लग जाएंगे। केजरीवाल ने कहा है कि दिसंबर तक 2 लाख 80 हजार सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमने केंद्र सरकार से कहा था कि किराया मत बढ़ाइए, लेकिन वे सहमत नहीं थे। हमने उनसे कहा कि हमारी 50-55 फीसदी की हिस्सेदारी है, इसलिए सब्सिडी का खर्चा भी 50-50 फीसदी उठाना चाहिए। वे इसपर भी सहमत नहीं हुए। दिल्ली सरकार इसका पूरा खर्चा खुद उठाएगी।  

मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर करीब एक हजार करोड़ प्रतिवर्ष का खर्च आएगा जबकि करीब 200 करोड़ रुपये का खर्च बसों को लेकर सरकार पर आएगा। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा है कि इस महीने से 25-30 बसें आनी शुरू हो जाएंगी। अगले कुछ महीनों में 3-4 हजार बसें आनी शुरू हो जाएंगी। 

 

Web Title: DTC buses, cluster buses metro trains women will be allowed to travel free: Arvind Kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे