दीपिका पादुकोण के ‘ट्रोलिंग’ के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का तंज, पता नहीं भाजपा के 'ट्रोल' गांधी और जयप्रकाश नारायण के साथ क्या करते

By भाषा | Published: January 9, 2020 12:04 AM2020-01-09T00:04:13+5:302020-01-09T00:04:13+5:30

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भाजपा का नाम लिए बिना आलोचना करते हुए कहा कि जिस समय देश में रोजगार की कमी महसूस की जा रही है तब रोजगार केवल भाजपा के ‘वार रूम’ में मिल सकता है।

Don't know what BJP 'trolls' would have done to Mahatma, JP: Shatrughan Sinha | दीपिका पादुकोण के ‘ट्रोलिंग’ के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का तंज, पता नहीं भाजपा के 'ट्रोल' गांधी और जयप्रकाश नारायण के साथ क्या करते

दीपिका पादुकोण के ‘ट्रोलिंग’ के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का तंज, पता नहीं भाजपा के 'ट्रोल' गांधी और जयप्रकाश नारायण के साथ क्या करते

Highlightsशत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-“सौभाग्य से गांधी जी और जयप्रकाश नारायण हमारे बीच नहीं हैं। पता नहीं ट्रोल्स ने उनके साथ क्या किया होता।”पूर्व भाजपा नेता की टिप्पणी दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरू दौरे के बाद सोशल मीडिया में हुई उनकी ‘ट्रोलिंग’ के बाद आई है।

अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को कहा कि अगर महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेता आज होते तो पता नहीं भाजपा के “ट्रोल” उनके साथ क्या करते। उन्होंने यह भी कहा कि देशहित में सच्चाई का साथ देने वाले किसी को भी निशाना बनाना “ट्रोल्स” के लिए कोई बड़ी बात नहीं बल्कि ‘‘बिजनेस’’ है।

पूर्व भाजपा नेता की टिप्पणी दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरू दौरे के बाद सोशल मीडिया में हुई उनकी ‘ट्रोलिंग’ के बाद आई है। सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से भाजपा का नाम लिए बिना आलोचना करते हुए कहा कि जिस समय देश में रोजगार की कमी महसूस की जा रही है तब रोजगार केवल भाजपा के ‘वार रूम’ में मिल सकता है।

उन्होंने कहा, “सौभाग्य से गांधी जी और जयप्रकाश नारायण हमारे बीच नहीं हैं। पता नहीं ट्रोल्स ने उनके साथ क्या किया होता।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का वार रूम और और “उसके ट्रोल” सच के साथ और देशहित में खड़े होने वालों को “राष्ट्र विरोधी” के रूप में देखते हैं।

उन्होंने कहा, “ट्रोल खुद राष्ट्र विरोधी चीजें करते हैं लेकिन दूसरों को राष्ट्र विरोधी बताते हैं। उनके लिए न तो यह बड़ी चीज है, न बुरी। वे अपने बिजनेस के लिए यह सब करते हैं।” 

Web Title: Don't know what BJP 'trolls' would have done to Mahatma, JP: Shatrughan Sinha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे