किसी राजनीतिक पार्टियों की धौंस के आगे नहीं झुकें: पुडुचेरी में अधिकारियों से किरण बेदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 27, 2020 01:17 PM2020-01-27T13:17:22+5:302020-01-27T13:19:23+5:30

केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों को लिखे खुले पत्र में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी बेदी ने कहा कि उन्हें जानकारी है कि निजी हितों के लिए कुछ अधिकारी और उनके मातहत कर्मियों को डराने के लिए धौंस जमाई गई है और उम्मीद जताई कि वे इससे अप्रभावित रहेंगे।

Do not succumb to the bullies of any political parties: Lieutenant Governor Kiran Bedi from officials | किसी राजनीतिक पार्टियों की धौंस के आगे नहीं झुकें: पुडुचेरी में अधिकारियों से किरण बेदी

किसी राजनीतिक पार्टियों की धौंस के आगे नहीं झुकें: पुडुचेरी में अधिकारियों से किरण बेदी

Highlightsउन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस धौंस के आगे नहीं झुकें।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे यहां किसी भी सूरत में व्यवस्था को सुधारने के लिए हैं।

पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कुछ पार्टियां अधिकारियों पर धौंस जमा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस धौंस के आगे नहीं झुकें क्योंकि वे यहां किसी भी सूरत में व्यवस्था को सुधारने के लिए हैं।

केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों को लिखे खुले पत्र में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी बेदी ने कहा कि उन्हें जानकारी है कि निजी हितों के लिए कुछ अधिकारी और उनके मातहत कर्मियों को डराने के लिए धौंस जमाई गई है और उम्मीद जताई कि वे इससे अप्रभावित रहेंगे।

किरण बेदी की ओर से खुली चिट्ठी लिखने की वजह संभवत: राज्य निर्वाचन आयोग में भर्तियों के लिए स्थानीय प्रशासन विभाग की ओर से निकाले गए विज्ञापन और उसके खिलाफ सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन को माना जा रहा है। विज्ञापन को विधानसभा के विशेषाधिकार के हनन के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि पहले ही मंत्रिमंडल के फैसले के अनुरूप राज्य निर्वाचन आयोग में अधिकारी को पदस्थ किया जा चुका था।

किरण बेदी ने किसी का नाम लिए बिना और कोई विशेष कारण बताए अपने व्हाट्सएप संदेश में कहा कि प्रशासन में मौजूद अधिकारियों को याद रखना चाहिए कि वे उन लोगों के लाभ के लिए काम कर रहे हैं जिनके पास अपने मुद्दों को उठाने के लिए हिम्मत या क्षमता नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे धौंस से डरे नहीं क्योंकि उत्पीड़न लंबे समय तक नहीं रहता। बेदी ने कहा कि अधिकारियों को याद रखना चाहिए कि वे पूरे प्रशासन की बेहतरी के लिए हैं न कि कुछ लोगों के। उनकी सेवाएं सुधार और बदलाव के लिए है।’’ उप राज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों की ईमानदार टीम की वजह से कई मंसूबे पहले ही ध्वस्त हो चुके हैं।

 

English summary :
Do not succumb to the bullies of any political parties: Lieutenant Governor Kiran Bedi from officials


Web Title: Do not succumb to the bullies of any political parties: Lieutenant Governor Kiran Bedi from officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे