DMRC हड़ताल: दिल्ली मेट्रो रुकी तो हर दिन 3 करोड़ का नुकसान, 25 लाख लोग होंगे प्रभावित

By कोमल बड़ोदेकर | Published: June 28, 2018 04:36 PM2018-06-28T16:36:11+5:302018-06-29T07:42:16+5:30

दिल्ली की 'लाइफ लाइन' मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो इस शनिवार यानी 30 जून को हड़ताल के चलते बंद हो सकती है। डीएमआरसी के कर्मचारियों ने वेतन नहीं बढ़ाए जाने के चलते हड़ताल की धमकी देते हुए मेट्रो सेवा को बंद करने की बात कही है।

DMRC Delhi Metro Strike: Economy Loss due to strike & effect on common people | DMRC हड़ताल: दिल्ली मेट्रो रुकी तो हर दिन 3 करोड़ का नुकसान, 25 लाख लोग होंगे प्रभावित

DMRC हड़ताल: दिल्ली मेट्रो रुकी तो हर दिन 3 करोड़ का नुकसान, 25 लाख लोग होंगे प्रभावित

नई दिल्ली, 28 जून। दिल्ली की 'लाइफ लाइन' मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो इस शनिवार यानी 30 जून को हड़ताल के चलते बंद हो सकती है। डीएमआरसी के कर्मचारियों ने वेतन नहीं बढ़ाए जाने के चलते हड़ताल की धमकी देते हुए मेट्रो सेवा को बंद करने की बात कही है। अपनी प्रमुख 10 मांगो के चलते  मेट्रो कर्मचारी इस शनिवार 30 जून को मेट्रो सेवा ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

12 हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल 
दरअसल दिल्ली मेट्रो के करीब 12,000 नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने 29 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और 30 जून से अनिश्चितकालीन सेवा हड़ताल पर जाने की बात कही है। मेट्रो के नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि समेत 10 मांगे रखी हैं और उनके पूरा न होने तक अनिश्चितकालीन सेवा हड़ताल जारी रखने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें: वीडियो: नौजवान ने मेट्रो स्टेशन पर की जानलेवा हरकत, ऐन वक्त पर ड्राइवर ने ऐसे बचा ली जान

करीब 25 लाख लोग रोज करते हैं मेट्रो से सफर 
अगर मेट्रो कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोज यात्रा करने वाले करीब 25 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे। इनमें द्वारका से नोएडा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली ब्लू लाइन मेट्रो और हुड्डा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी के बीच चलने वाली मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।

हर दिन 3 करोड़ का नुकसान
इस खबर का दूसरा पहलू यह भी है कि अगर मेट्रो सेवा ठप होती है तो डीएमआरसी को हर दिन अनुमानित 3 करोड़ का नुकसान होगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आरटीआई से मिली जानकारी में पता चला है कि बीते वित्त वर्ष डीएमआरसी की सिर्फ विज्ञापन से 492 करोड़ रुपये की आय हुई थी। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली: DMRC के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी, मेट्रो बंद हुई तो 25 लाख यात्री रोज़ प्रभावित होंगे

5387 करोड़ रुपये थी बीते साल मेट्रो की इंकम
दिल्ली मेट्रो की साल 2016-2017 की कुल आमदनी  5,387 करोड़ रुपये थी। जबकि इस दौरान उसका ऑपरेशनल रेवेन्यू 618 करोड़ रुपये और एडवर्टीसमेंट के जरिए 492 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।  

19 जून से ही जारी विरोध
दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बीती 19 जून से हाथ पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध कर रहे हैं, लेकिन मैनेजमेंट के उदासीन रवैये के चलते कर्मचारियों ने शुक्रवार 29 जून को भूख हड़ताल और 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

Web Title: DMRC Delhi Metro Strike: Economy Loss due to strike & effect on common people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे