द्रमुक और भ्रष्टाचार दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू: नड्डा

By भाषा | Published: November 24, 2021 10:17 PM2021-11-24T22:17:03+5:302021-11-24T22:17:03+5:30

DMK and corruption are two sides of the same coin: Nadda | द्रमुक और भ्रष्टाचार दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू: नड्डा

द्रमुक और भ्रष्टाचार दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू: नड्डा

तिरुपुर, 24 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बुधवार को तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी और भ्रष्टाचार दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने ''वंशवादी शासन'' के लिये भी पार्टी की आलोचना की।

नड्डा ने केंद्र में भाजपा नीत राजग और तमिलनाडु की सरकारों की तुलना करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ सरकार भ्रष्टाचार, कुशासन, भाई-भतीजावाद और पक्षपात भरी हुई है जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री जनधन योजना, ग्रामीण आवास, स्वच्छ भारत मिशन, विभिन्न सड़क परियोजनाओं, मुफ्त गैस कनेक्शन और किसानों के लिए सहायता जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से यहां के गरीबों और महिलाओं की सेवा करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ''जब हम तमिलनाडु की बात करते हैं तो मैं कह सकता हूं कि यह सरकार भ्रष्टाचार से भरी है। द्रमुक और भ्रष्टाचार, ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।''

राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा के चार कार्यालयों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ''यह एक वंशवादी शासन है, यह एक पारिवारिक नियम है। आप द्रमुक में कल्पना नहीं कर सकते कि परिवार के अलावा कोई और आकर नेतृत्व दे सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: DMK and corruption are two sides of the same coin: Nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे