डीके शिवकुमार सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीती रात से अस्पताल में भर्ती, 12 दिनों में दूसरी बार हुए एडमिट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 12, 2019 06:55 AM2019-11-12T06:55:40+5:302019-11-12T06:55:40+5:30
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार निजी सहायक त्यागराज ने बताया है कि जेल से लौटने के बाद कांग्रेस नेता विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे जिसका उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीती रात बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये इस महीने के 12वें दिन दूसरी बार एडमिट हुए हैं। 2 नवंबर को भी डीके शिवकुमार सीने और पीठ में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया थे। धन शोधन मामले में जमानत मिलने के बाद वह पिछले महीने ही दिल्ली से लौटे हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस खबर की जानकारी दी है। पिछली बार जब एडमिट हुए थे तो उनके निजी सहायक त्यागराज ने बताया था कि डीके शिवकुमार का रक्तचाप ज्यादा और शर्करा का स्तर कम था। उनको पीठ और सीने में दर्द की शिकायत थी।
Karnataka: Congress leader DK Shivakumar admitted to a hospital in Bengaluru last night, after he complained of chest pain. (file pic) pic.twitter.com/RBeKHZSg4e
— ANI (@ANI) November 12, 2019
उन्होंने कहा कि जेल से लौटने के बाद कांग्रेस नेता विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे जिसका उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कर्नाटक में सातवीं बार विधायक बने शिवकुमार को तीन सितंबर को पीएमएलए के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया था और 23 अक्टूबर को उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दी। उन्होंने जमानत देने से इनकार करने के निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। ईडी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था।