कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए होगा दिल्ली में मंथन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन के दिल्ली दौरे पर

By धीरेंद्र जैन | Published: July 13, 2019 08:20 PM2019-07-13T20:20:06+5:302019-07-13T20:20:06+5:30

कर्नाटक और गोवा में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में अशोक गहलोत एवं कमलनाथ को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं और कांग्रेसियों को निजी विवादों को छोड़कर किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

Discussion to be held for new congress president, CM Ashok Gehlot on two-day visit to Delhi | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए होगा दिल्ली में मंथन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन के दिल्ली दौरे पर

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत। (फाइल फोटो)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देर रात दो दिन के दिल्ली दौरे पर रवाना हो गये जहां पर वे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए नाम पर मंथन करेंगे।

बताया जा रहा है कि सभी वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेसी नेता अपने अपने पसंद के चेहरे को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की चाह रख रहे हैं और पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए हाईकमान के पद पर नये चेहरे के विचार विमर्श में लगे हुए हैं।

वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक और गोवा में कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में अशोक गहलोत एवं कमलनाथ को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं और कांग्रेसियों को निजी विवादों को छोड़कर किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

हालांकि, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भरोसा दिलाया है कि वे हर संकट के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस आलाकमान की चिंता का विषय मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में चल रही खींचतान है।

Web Title: Discussion to be held for new congress president, CM Ashok Gehlot on two-day visit to Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे