हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया

By भाषा | Published: March 2, 2021 10:45 PM2021-03-02T22:45:13+5:302021-03-02T22:45:13+5:30

Director General of Haryana was given a one-year service extension | हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया

चंडीगढ़, दो मार्च हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव को मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है।

यादव के कार्यकाल को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज में मतभेद थे।

वर्ष 1988 के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी यादव को 21 फरवरी 2019 को हरियाणा का डीजीपी नियुक्त किया गया था।

उन्हें दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था।

राज्य का पुलिस महानिदेशक पद संभालने से पहले वह खुफिया विभाग (आईबी) में थे लेकिन 2019 में प्रतिनियुक्ति पर उन्हें उनके कैडर में भेजा गया था।

यादव को सेवा विस्तार दिए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगले आदेश तक डीजीपी को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है।

खट्टर ने कहा कि आईबी चाहे तो एक साल से पहले यादव की प्रतिनियुक्ति रद्द कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Director General of Haryana was given a one-year service extension

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे