BJP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाली दो महिला अधिकारियों को दिग्विजय सिंह ने दी शाबाशी, कहा-हमें बहादुरी पर गर्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 21, 2020 02:42 PM2020-01-21T14:42:09+5:302020-01-21T15:40:47+5:30

राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा द्वारा राजगढ़ जिले के ब्यावरा में निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी संशोधित नागिरकता कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर चांटे मारने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया।

Digvijay Singh, two women officers who slapped BJP worker, gave their praise, said- we are proud of bravery | BJP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाली दो महिला अधिकारियों को दिग्विजय सिंह ने दी शाबाशी, कहा-हमें बहादुरी पर गर्व

दिग्विजय के ट्वीट से कुछ घंटे पहले प्रदेश भाजपा ने इस मामले में कहा कि वह राजगढ़ कलेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगी।

Highlightsदिग्विजय सिंह का मध्य प्रदेश भाजपा पर निशानाउन्होंने कहा वे राजगढ़ की दो महिला अधिकारियों की वीरता पर गर्व करते हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे (कांग्रेस) राजगढ़ की दो महिला अधिकारियों की वीरता पर गर्व करते हैं, जिन्होंने कथित तौर पर कुछ अनियंत्रित भाजपा नेताओं की पिटाई की।

राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा द्वारा राजगढ़ जिले के ब्यावरा में निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी संशोधित नागिरकता कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर चांटे मारने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मप्र के राजगढ़ में भाजपा की गुण्डागर्दी सामने आ गयी। ज़िला कलेक्टर और एसडीएम अधिकारियों को पीटा गया, बाल खींचे गये। महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व है।’’

दिग्विजय के ट्वीट से कुछ घंटे पहले प्रदेश भाजपा ने इस मामले में कहा कि वह राजगढ़ कलेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं किसी भी कीमत पर इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं 22 जनवरी को राजगढ़ आकर वहाँ के निरपराध लोगों के साथ प्रशासन द्वारा की गई बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन करूंगा। ’’

Web Title: Digvijay Singh, two women officers who slapped BJP worker, gave their praise, said- we are proud of bravery

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे