Digvijay Singh Covid Positive: दूसरी बार कोरोना गिरफ्त में दिग्विजय सिंह!, मेरा कोविड टेस्ट ‘पॉजिटिव’ आया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर दी जानकारी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 20, 2024 02:30 PM2024-08-20T14:30:29+5:302024-08-20T14:39:12+5:30
Digvijay Singh Covid Positive: जनवरी 2022 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कोविड परीक्षण ‘पॉजिटिव’ आया था।
Digvijay Singh Covid Positive: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि उनका कोविड-19 परीक्षण ‘पॉजिटिव’ आया है। उन्होंने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर यह जानकारी दी। राज्यसभा सदस्य सिंह ने पोस्ट में कहा, "मेरा कोविड टेस्ट ‘पॉजिटिव’ आया है।
मेरा COVID test पॉजिटिव आया है। मुझे ५ दिनों के लिए आराम करने के लिये कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय के लिए नहीं मिल पाऊँगा। क्षमा करें। आप सभी भी COVID से बचने के लिए अपना ख़्याल रखें।
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) August 20, 2024
मुझे पांच दिन आराम करने के लिए कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय तक किसी से नहीं मिल पाऊंगा। क्षमा करें। आप सभी भी कोविड से बचने के लिए अपना ख्याल रखें।" इससे पहले जनवरी 2022 में उनका कोविड परीक्षण ‘पॉजिटिव’ आया था।