महाराष्ट्र: देवेंद्र फड़नवीस आज मुख्यमंत्री पद की ले सकते हैं शपथ, भाजपा आलाकमान से मिला ग्रीन सिग्नल

By मनाली रस्तोगी | Published: June 30, 2022 02:43 PM2022-06-30T14:43:22+5:302022-06-30T14:45:26+5:30

भाजपा की कोर कमिटी की मीटिंग में दिल्ली से शपथ ग्रहण समारोह को हरी झंडी मिल गई है। यही नहीं, दिल्ली से जल्द से जल्द सरकार बनाने को लेकर मैसेज भी आया है। ऐसे में देवेंद्र फड़नवीस आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

Devendra Fadnavis to take oath as Maharashtra CM in evening know about Eknath Shinde | महाराष्ट्र: देवेंद्र फड़नवीस आज मुख्यमंत्री पद की ले सकते हैं शपथ, भाजपा आलाकमान से मिला ग्रीन सिग्नल

महाराष्ट्र: देवेंद्र फड़नवीस आज मुख्यमंत्री पद की ले सकते हैं शपथ, भाजपा आलाकमान से मिला ग्रीन सिग्नल

Highlightsदेवेंद्र फड़नवीस के अलावा एकनाथ शिंदे और चंद्रकांत पाटिल भी गुरुवार शाम होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ले सकते हैं।भाजपा की कोर कमिटी की मीटिंग में दिल्ली से शपथ ग्रहण समारोह को हरी झंडी मिल गई है।

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी क्रम में ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के बागी विधायकों के समर्थन से राज्य में सत्ता में लौटने के लिए तैयार है। जहां एक और एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं तो वहीं सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि देवेंद्र फड़नवीस आज यानि गुरुवार शाम तक राजभवन में बतौर मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। 

फड़नवीस के अलावा एकनाथ शिंदे और चंद्रकांत पाटिल भी गुरुवार शाम होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ले सकते हैं। बता दें कि भाजपा की कोर कमिटी की मुंबई में मुलाकात हुई। इस दौरान इस मीटिंग के इंचार्ज सीटी रवि भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, इस मीटिंग में दिल्ली से शपथ ग्रहण समारोह को हरी झंडी मिल गई है। यही नहीं, दिल्ली से जल्द से जल्द सरकार बनाने को लेकर मैसेज भी आया है। ऐसे में देवेंद्र फड़नवीस आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा था कि उनकी रुचि संख्याबल के खेल में नहीं है और इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने वेबकास्ट पर कहा था कि मैं विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं। ठाकरे ने इसके साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे सड़क पर प्रदर्शन करने नहीं उतरें। ठाकरे ने यह घोषणा उनके नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गुरुवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने संबंधी राज्यपाल के निर्देश पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट के इनकार के कुछ मिनट बाद की थी।

Web Title: Devendra Fadnavis to take oath as Maharashtra CM in evening know about Eknath Shinde

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे