देवेंद्र फड़नवीस कांग्रेस विधायकों को फोन कर भाजपा में शामिल होने को कह रहें: अशोक चव्हाण

By भाषा | Published: June 7, 2019 08:13 PM2019-06-07T20:13:22+5:302019-06-07T20:13:22+5:30

चव्हाण ने कहा, ‘‘काफी संख्या में कार्यकर्ता वंचित बहुजन अघाडी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं जिसने राज्य में 48 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसके चलते करीब 10 सीटों पर कांग्रेस- राकांपा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। ’’

Devendra Fadnavis calling Congress MLAs, asking them to join BJP: Ashok Chavan | देवेंद्र फड़नवीस कांग्रेस विधायकों को फोन कर भाजपा में शामिल होने को कह रहें: अशोक चव्हाण

देवेंद्र फड़नवीस कांग्रेस विधायकों को फोन कर भाजपा में शामिल होने को कह रहें: अशोक चव्हाण

महाराष्ट्रकांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस विधायकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर रहे हैं और उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दो दिवसीय जिलावार समीक्षा बैठक शुरू होने के बाद चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी पार्टी से भाजपा में कोई भी शामिल होगा।

चव्हाण ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस से कोई व्यक्ति पार्टी में शामिल होगा। फडणवीस उनमें से कई को फोन कर रहे हैं और उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। मुख्यमंत्री कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह कई विधायकों को फोन कर रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई जवाब देगा।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसे ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है।

सच्चाई यह है कि लोग राज्य सरकार से बहुत नाखुश हैं और विधानसभा चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव के परिणाम से काफी अलग हो सकते हैं। उन्होंने जिलावार समीक्षा के बारे में कहा कि दो दिवसीय बैठक इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई। चव्हाण ने कहा, ‘‘काफी संख्या में कार्यकर्ता वंचित बहुजन अघाडी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं जिसने राज्य में 48 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसके चलते करीब 10 सीटों पर कांग्रेस- राकांपा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। ’’

मतदाताओं से संपर्क साधने में आरएसएस से सीख लेने संबंधी राकांपा प्रमुख शरद पावार के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस हमेशा से वैचारिक रूप से आरएसएस के खिलाफ रही है।’’ पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजे से लेकर राज्य में सूखे की स्थिति जैसे विषयों पर चर्चा हुई। 

Web Title: Devendra Fadnavis calling Congress MLAs, asking them to join BJP: Ashok Chavan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे