डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को गुपचुप तरीके से दी गई एक दिन की पैरोल, रेप और हत्या मामले में काट रहे हैं उम्रकैद की सजा

By स्वाति सिंह | Published: November 7, 2020 02:20 PM2020-11-07T14:20:56+5:302020-11-07T14:45:41+5:30

राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी। वह गुरुगाम के एक अस्पताल में भर्ती हैं। डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से गुरुग्राम अस्पताल तक भारी सुरक्षा के बीच ले जाया गया।

Dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh got 'secret' parole for a day in October | डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को गुपचुप तरीके से दी गई एक दिन की पैरोल, रेप और हत्या मामले में काट रहे हैं उम्रकैद की सजा

राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी।

Highlightsगुरमीत राम रहीम को बीते दिनों एक दिन का परोल मिला था। डेरा प्रमुख दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। 

रेप और हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बीते दिनों एक दिन का परोल मिला था। हरियाणा की सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 24 अक्टूबर को राम रहीम को परोल दिलाया था। डेरा प्रमुख दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। बताया जा रहा है कि राम रहीम को कड़ी सुरक्षा में रोहतक जेल से गुरुग्राम लाया गया था लेकिन सुरक्षा में लगे जवानों तक को इसकी भनक नहीं थी। सिर्फ सीएम और कुछ अधकारियों को ही इस बात की जानकारी थी।

राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी। वह गुरुगाम के एक अस्पताल में भर्ती हैं। डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से गुरुग्राम अस्पताल तक भारी सुरक्षा के बीच ले जाया गया। राम रहीम 24 अक्टूबर को शाम तक अपनी बीमार मां के साथ रहा। राम रहीम की सुरक्षा एवं निगरानी में हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ी तैनात थींं। एक टुकड़ी में 80 से 100 जवान थे। डेरा प्रमुख को जेल से पुलिस की एक गाड़ी में लाया गया, जिसमें पर्दे लगे थे।

 गुरुग्राम में पुलिस ने अस्पताल के बेसमेंट में गाड़ी पार्क की और जिस फ्लोर में उसकी मां का इलाज चल रहा था, उसे पूरा खाली करा दिया गया। इसके बाद राम रहीम ने अपनी बीमार मां से मुलाकात की। रोहतक एसपी राहुल शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा, 'हमे जेल सुपरिटेंडेंट से राम रहीम के गुरुग्राम दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था का निवेदन मिला था। हमने 24 अक्टूबर को सुबह से लेकर शाम ढलने तक सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। सब कुछ शांति से हुआ।'


 

Web Title: Dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh got 'secret' parole for a day in October

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे