नौसेना उप प्रमुख ने बहादुर लेफ्टिनेंट सिहाग के नाम पर नए ब्लॉक का उद्घाटन किया

By भाषा | Published: April 17, 2021 07:30 PM2021-04-17T19:30:11+5:302021-04-17T19:30:11+5:30

Deputy Chief of Navy inaugurates new block named after brave lieutenant Sihag | नौसेना उप प्रमुख ने बहादुर लेफ्टिनेंट सिहाग के नाम पर नए ब्लॉक का उद्घाटन किया

नौसेना उप प्रमुख ने बहादुर लेफ्टिनेंट सिहाग के नाम पर नए ब्लॉक का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित नौसेना केंद्र में शहीद लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह सिहाग के नाम पर निर्मित नए ब्लॉक (इमारत) का उद्घाटन किया।

यहां शनिवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक सिहाग 12 अगस्त 1999 को कश्मीर में उस समय शहीद हो गए थे जब उनकी टीम आतंकवादियों की भारी गोलाबारी के बीच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय कर रही थी।

नौसेना ने ट्वीट किया, ‘‘शहीद बहादुर को श्रद्धांजलि, मरणोपंरात वीरता के लिए नौ सेना मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह सिहाग की याद में नए ब्लॉक का उद्घाटन नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार द्वारा 16 अप्रैल को दिल्ली स्थित नौसेना केंद्र में किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Deputy Chief of Navy inaugurates new block named after brave lieutenant Sihag

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे