पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बी सी रॉय की आवक्ष प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, TMC ने बीजेपी पर लगाया आरोप

By भाषा | Published: November 18, 2019 04:31 AM2019-11-18T04:31:46+5:302019-11-18T04:31:46+5:30

पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय की आवक्ष प्रतिमा टूटी हुई मिली जिसके बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस एवं भाजपा के बीच शब्दों की लड़ाई शुरू हो गयी है। यह घटना जिले के मंकर शहर में हुई, जहां प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय की आवक्ष प्रतिमा आज सुबह टुकड़ों में खंडित मिली।

Demolition with bust of bust of former West Bengal Chief Minister BC Roy | पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बी सी रॉय की आवक्ष प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, TMC ने बीजेपी पर लगाया आरोप

आरोप को खारिज करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसी सस्ती घटनाओं से ऊपर है।

Highlightsपूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय की आवक्ष प्रतिमा टूटी हुईTMC ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भगवा पार्टियों के उदय के बाद ऐसी घटनायें हो रही हैं।

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में रविवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय की आवक्ष प्रतिमा टूटी हुई मिली जिसके बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस एवं भाजपा के बीच शब्दों की लड़ाई शुरू हो गयी है। यह घटना जिले के मंकर शहर में हुई, जहां प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय की आवक्ष प्रतिमा आज सुबह टुकड़ों में खंडित मिली।

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम ने इसे ‘‘दुभाग्यपूर्ण’’ करार दिया और कहा कि पश्चिम बंगाल में भगवा पार्टियों के उदय के बाद ऐसी घटनायें हो रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में शासन कर रही पार्टी को बंगाल के इतिहास एवं संस्कृति के बारे में पता नहीं है।’’

इस आरोप को खारिज करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसी सस्ती घटनाओं से ऊपर है। साथ ही उन्होंने जांच की मांग भी की। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा कि प्रतिमा को खंडित किये जाने की घटना के पीछे भगवा पार्टी का हाथ नहीं है। 

Web Title: Demolition with bust of bust of former West Bengal Chief Minister BC Roy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे