उन्नाव की रेप पीड़िता की मौत पर उबाल, सफदरजंग अस्पताल के बाहर महिला ने 6 साल की बेटी पर छिड़का पेट्रोल

By विनीत कुमार | Published: December 7, 2019 01:43 PM2019-12-07T13:43:16+5:302019-12-07T13:50:45+5:30

इस घटना के बाद वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने महिला को हिरासत में ले लिया। साथ ही बच्ची को भी अस्पताल के इमर्जेंसी में ले जाया गया। ये घटना सफरदरजंग अस्पताल के बाहर हुई।

Delhi woman protesting against Unnao rape case, threw petrol on her 6 year old daughter, outside Safadrjung hospital | उन्नाव की रेप पीड़िता की मौत पर उबाल, सफदरजंग अस्पताल के बाहर महिला ने 6 साल की बेटी पर छिड़का पेट्रोल

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन (फोटो-एएनआई)

Highlightsउन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद दिल्ली में सफदरजग अस्पताल के बाहर प्रदर्शनएक महिला ने अपनी 6 साल की बेटी पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

उन्नाव रेप की पीड़िता के निधन के बाद जहां उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल योगी आदित्यनाथ की सरकार को घेरने में जुटे हैं। वहीं, दिल्ली में भी विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान उन्नाव रेप केस के विरोध में प्रदर्शन कर रही एक महिला ने अपनी 6 साल की बेटी पर पेट्रोल छिड़क दिया।

इस घटना के बाद वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने महिला को हिरासत में ले लिया। साथ ही बच्ची को भी अस्पताल के इमर्जेंसी में ले जाया गया। ये घटना सफरदरजंग अस्पताल के बाहर हुई जहां उन्नाव की पीड़िता भर्ती थी और उसकी मौत हो गई।  इस घटना के बाद महिला हिरासत में। बच्ची को इमर्जेंसी में ले जाया गया।


बता दें कि आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता की देर रात यहां सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार शाम ही उसकी हालत खराब होने लगी। इसके बाद रात 11 बजकर 10 मिनट पर उसे कार्डियक अरेस्ट आया।

इससे पहले गुरुवार को जिंदा जलाए जाने के बाद उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उसे हवाई अड्डे से सफदरजंग अस्पताल तक ले जाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर बनाया था। उसे लखनऊ से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था।

परिजनों ने की न्याय की मांग

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद उसके पिता ने कहा कि आरोपियों को गोली मार देनी चाहिए या फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए। पीड़िता की शुक्रवार देर रात मौत के बाद से उसके गांव में गम और गुस्से का माहौल है।

जिले के बिहार थाना इलाके में पीड़िता के गांव में उसकी मौत की सूचना पहुंचते ही सन्‍नाटा पसर गया। लोगों में गम और गुस्‍सा दिखाई दिया। पीड़िता की मौत के मद्देनजर पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है। गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती को गुरुवार तड़के पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। 

(भाष इनपुट)

Read in English

Web Title: Delhi woman protesting against Unnao rape case, threw petrol on her 6 year old daughter, outside Safadrjung hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे