Delhi Weather: दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, लोगों को गर्मी से राहत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2025 13:43 IST2025-05-10T13:43:08+5:302025-05-10T13:43:23+5:30
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवा के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं इससे पहले न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री कम है और हल्की बारिश से लोगो को राहत मिलेगी।

Delhi Weather: दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, लोगों को गर्मी से राहत
Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवा के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं इससे पहले न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री कम है और हल्की बारिश से लोगो को राहत मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
#WATCHदिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवा के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
वीडियो आर.के. पुरम इलाके से है। pic.twitter.com/TWiNkdb9AF
आईएमडी ने अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 179 रहा जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आती है।
#WATCHदिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
वीडियो नॉर्थ ब्लॉक से है। pic.twitter.com/IBOZltSqxO
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
वीडियो 7 LKM से है। pic.twitter.com/2aSv43iq1k