Delhi Water Crisis: पानी भरकर रख लें, इन इलाकों में 12-13 जनवरी को जलापूर्ति प्रभावित होगी, दिल्ली जल बोर्ड ने दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 9, 2023 07:45 PM2023-01-09T19:45:05+5:302023-01-09T19:46:09+5:30

Delhi Water Crisis: दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि उत्तर पश्चिम, पश्चिम, मध्य और दक्षिण दिल्ली सहित कई इलाकों और कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से 13 जनवरी को रात 10 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी।

Delhi Water Crisis Store water supply will be affected Not available from 10am 12th January to 10pm on 13th January Jal Board informed | Delhi Water Crisis: पानी भरकर रख लें, इन इलाकों में 12-13 जनवरी को जलापूर्ति प्रभावित होगी, दिल्ली जल बोर्ड ने दी जानकारी

हैदरपुर जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) चरण- I के भीतर कच्चे पानी के मुख्य भाग को ले जाती है।

Highlightsडीजेबी नई पाइपलाइनों के ‘इंटरकनेक्शन’ पर काम कर रहा है।निवासियों से पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण करने को कहा है। हैदरपुर जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) चरण- I के भीतर कच्चे पानी के मुख्य भाग को ले जाती है।

नई दिल्लीः दिल्ली के हैदरपुर जल शोधन संयंत्र में नई पाइपलाइनों को आपस में जोड़ने के कार्य के चलते बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जल बोर्ड ने कहा कि उत्तर पश्चिम, पश्चिम, मध्य और दक्षिण दिल्ली सहित कई इलाकों और कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से 13 जनवरी को रात 10 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी। एक बयान में कहा गया है, “डीजेबी नई पाइपलाइनों के ‘इंटरकनेक्शन’ पर काम कर रहा है।

जो हैदरपुर जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) चरण- I के भीतर कच्चे पानी के मुख्य भाग को ले जाती है। ढांचागत विकास राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति को प्रभावित करेगा।” डीजेबी ने प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के निवासियों से पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण करने को कहा है। 

Web Title: Delhi Water Crisis Store water supply will be affected Not available from 10am 12th January to 10pm on 13th January Jal Board informed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे